फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Race against drug addiction Manoj entered India Book of Records by running from Delhi to Mumbai in 16 days

नशा मुक्ति के खिलाफ लगाई दौड़: मनोज ने 16 दिन में दिल्ली से मुंबई तक दौड़कर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज कराया नाम

Tue, 15 Mar 2022 03:28 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 15 Mar 2022 03:28 AM IST
सार

नशा मुक्ति के खिलाफ मनोज 2012 से मुहिम चला रहे हैं। 26 जनवरी 2021 को उन्होंने पहले अटारी बॉर्डर से इंडिया गेट तक 12 दिन में 800 किलोमीटर की दौड़ लगाई, इसके लिए उनकी सराहन हुई।

विज्ञापन
Race against drug addiction Manoj entered India Book of Records by running from Delhi to Mumbai in 16 days
मनोज ने मुंबई से दिल्ली तक लगाई दौड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रड़हौला के मनोज ने नशा मुक्ति के खिलाफ मुंबई से दिल्ली तक दौड़ लगाकर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। नशा छोड़ युवा वर्ग खेलों में मन लगाएं इसके लिए उन्होंने 16 दिन के भीतर 1600 किलोमीटर की दोड़ लगाई और राह में जो भी मिला उसे सजग किया।

विज्ञापन


नशा मुक्ति के खिलाफ मनोज 2012 से मुहिम चला रहे हैं। 26 जनवरी 2021 को उन्होंने पहले अटारी बॉर्डर से इंडिया गेट तक 12 दिन में 800 किलोमीटर की दौड़ लगाई, इसके लिए उनकी सराहन हुई। उन्होंने एक दिन में 60-70 किलोमीटर की दूरी दौड़कर पूरी की। उनके साथ एक बस चलती, इसी में उनके रहन-खाने का इंतजाम होता। बस का खर्चा उन्होंने खुद वहन किया। रास्ते में लोगों को नशे के खिलाफ वह समझाते और आगे बढ़ते। इसके बाद उन्होंने मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से दिल्ली में इंडिया गेट तक ऐसी ही दौड़ लगाने का मन बनाया। इसके लिए उन्होंने इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स को सूचित किया। 
विज्ञापन


हाल ही में उन्होंने अपने इस निश्चय को पूरा किया और 16 दिन के भीतर मुंबई से दिल्ली की दूरी तय कर लिया।
इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स ने मनोज को प्रमाण पत्र, पदक और पहचान पत्र भेजा है। तीन भाइयों में बीच के 29 वर्षीय मनोज ने 12वीं तक पढ़ाई की है और अब वह पश्मिम विहार के जिला पार्क में सुबह सात बजे से नौ बजे तक युवाओं को स्वस्थ रहने का प्रशिक्षण देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed