फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Punjab Mail ran from changed route, Passengers kept waiting for the train at New Delhi station

पंजाब मेल परिवर्तित रूट से चली, नई दिल्ली स्टेशन पर ट्रेन का इंतज़ार करते रह गए यात्री, जमकर हुआ हंगामा

Mon, 01 Feb 2021 11:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 01 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Punjab Mail ran from changed route,  Passengers kept waiting for the train at New Delhi station
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन की लेटलतीफी तो आम है लेकिन सोमवार को ट्रेन के मार्ग परिवर्तन की वजह से परेशान होना पड़ा। पंजाब मेल सोमवार को नई दिल्ली नहीं आई और वह परिवर्तित रुट से चली गई। इस ट्रेन का स्टेशन पर यात्री इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


ट्रेन के मुसाफिरों को किसी दूसरे स्टेशन पर यात्रा समाप्त करने की मजबूरी रही। स्टेशन पर इसे लेकर यात्रियों ने हंगामा भी किया। यात्रियों के अनुसार इसकी सूचना पहले से नहीं थी। 
विज्ञापन


ये भी सूचना नहीं थी कि ट्रेन नई दिल्ली न आकर अल्टरनेट रूट से चलेगी। दिल्ली आने वाले लोगों के लिए कुछ इंतज़ाम भी नहीं किया गया था। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार ट्रेन आपरेशनल कारणों से नई दिल्ली नहीं पहुंची। इसे परिवर्तित रूट से चलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नई दिल्ली स्टेशन पर कुछ यात्रियों ने इस बात पर हंगामा किया। इस ट्रेन से यात्रा करने पहुंचे यात्रियों ने शिकायत स्टेशन प्रशासन से की। इस बात की उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई थी। मोबाइल पर किसी तरह का मैसेज भी नहीं आया। उनके लिए भी कुछ इंतज़ाम नहीं किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed