फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Prisoner injures head warder by attacking him with sharp weapon in Rohini Jail

रोहिणी जेल : कैदी ने नुकीले हथियार से हमला कर हेड वार्डर को किया जख्मी, लॉकअप में जाने से कैदी कर रहे थे इनकार

Sun, 08 May 2022 06:51 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 08 May 2022 06:51 AM IST
सार

हेड वार्डर को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। जेल प्रशासन ने बताया कि घटना रोहिणी की जेल संख्या 10 की है।

विज्ञापन
Prisoner injures head warder by attacking him with sharp weapon in Rohini Jail
रोहिणी जेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहिणी जेल में शुक्रवार रात एक कैदी ने नुकीले हथियार से हमला कर हेड वार्डर को घायल कर दिया। हेड वार्डर कैदियों को बैरक में बंद करने गए थे। इसी दौरान दो कैदियों ने अंदर जाने से मना कर दिया और एक ने उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


हेड वार्डर को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं मंडोली जेल में भी एक कैदी ने दूसरे कैदी पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया।  
विज्ञापन


जेल प्रशासन ने बताया कि घटना रोहिणी की जेल संख्या 10 की है। शुक्रवार रात कैदियों को लॉकअप के भीतर भेजा जा रहा था। इसी दौरान दो कैदी प्रमोद और अमित लॉकअप के भीतर जाने से मना कर दिया और हेड बार्डर बिक्रम दहिया से कहासुनी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिक्रम दोनों कैदियों को जबरदस्ती लॉकअप के भीतर करने लगे। अचानक प्रमोद ने बिक्रम पर सुआ की तरह दिखने वाला नुकीले हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वहां मौजूद अन्य जेल कर्मियों ने तुरंत दोनों कैदियों पर काबू पाया।


मंडोली जेल में एक कैदी ने दूसरे पर किया हमला
मंडोली जेल में शुक्रवार दोपहर में एक कैदी ने दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल कैदी को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल कैदी की पहचान वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र निवासी चंचल (29) के रूप में हुई है। वह एक मामले में मंडोली के जेल संख्या-11 में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed