{"_id":"5f52610a8ebc3e549f26ff05","slug":"president-will-honor-47-teachers-ashram-news-noi534090099","type":"story","status":"publish","title_hn":"47 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे राष्ट्रपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
47 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे राष्ट्रपति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को 47 शिक्षकों को वर्चुअल नेशनल टीचर अवार्ड- 2020 से सम्मानित करेंगे। कोविड-19 के चलते अवार्ड प्राप्त करने वाले शिक्षक दिल्ली की बजाय अपने-अपने जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम से सीधे जुड़ेंगे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि नेशनल टीचर अवार्ड वर्चुअल होगा। शिक्षकों को दिल्ली बुलाने की बजाय उन्हें अपने जिला मुख्यालय से सीधे कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। दूरदर्शन, मंत्रालय के फेसबुक पेज आदि पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। इस दौरान अवार्ड प्राप्त करने वाले शिक्षकों के शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर आधारित एक मिनट का वीडियो भी चलाया जाएगा।
इनमें गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बजघेड़ा (गुरुग्राम) के मनोज कुमार लखेड़ा, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीआर, बिझड़ी (हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश) के लेक्चरार नरदेव सिंह, गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल वाराबहीका, जैतू (फरीदकोट, पंजाब) के राजेंद्र कुमार, एमसीपी स्कूल, सराय पीपल थाना आदर्श नगर (दिल्ली) के सुरेंद्र सिंह, जीएचएसएस कपकोटे (भागेश्वर, उत्तराखंड) के प्रिंसिपल डॉ. केवल आनंद कंडपाल, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल जाखड़, (उधमपुर जम्मू-कश्मीर) के सुनील कुमार, बीएमएस गुलाब नगर (श्रीनगर) की रूही सुल्ताना, मिडिल स्कूल (लद्दाख) की हेड टीचर सोनम ग्यालटएसन, एसडी इंटर कॉलेज मीरापुर (मुज्जफरनगर, उत्तर प्रदेश) के प्रिंसिपल विकास कुमार, मोहम्मद इशरत अली हेड टीचर रजवाना, सुल्तानगंज (मैनपुरी) और स्नेहिल पांडेय, हेड टीचर नवाबगंज (उन्नाव) समेत अन्य शामिल हैं।