फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Pollution in Delhi: State government lifts ban on construction and demolition work, standards will be strictly followed

हवा की गुणवत्ता में सुधार: दिल्ली सरकार ने दी निर्माण कार्य को अनुमति, स्कूल खोलने और वर्क फ्रॉम होम पर 24 नवंबर को फैसला

Mon, 22 Nov 2021 02:18 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 22 Nov 2021 02:18 PM IST
सार

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कम हो रहा है। इसे देखते हुए प्रदेश में निर्माण और विध्वंस कार्यों पर लगाई गई रोक को हटा दिया गया है। हालांकि इन कार्यों पर सख्त निगरानी जारी रहेगी। निर्माण और विध्वंस कार्यों के लिए जरूरी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।

विज्ञापन
Pollution in Delhi: State government lifts ban on construction and demolition work, standards will be strictly followed
प्रदूषण को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते पर्यावरण मंत्री गोपाल राय - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली की आबोहवा बेहतर होने के साथ ही पाबंदियों में ढील दी गई है। शर्तों के साथ अब निर्माण कार्य में छूट दी जा रही है। वर्क फ्रॉम होम, स्कूल-कॉलेज खोलने और सीएनजी ट्रकों को दिल्ली में प्रवेश की छूट देने पर फैसला 24 नवंबर को लिया जाएगा। सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को दिल्ली में किराए की करीब एक हजार पर्यावरण बसें सड़क पर उतारी गईं। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्लीवालों से अपील की है कि सार्वजनिक परिहवन का इस्तेमाल कर दिल्ली के अपने हिस्से के प्रदूषण में 50 फीसदी तक कमी लाने में योगदार करें। 

विज्ञापन


गोपाल राय ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि चार नवंबर के बाद से वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ा था। लेकिन इस वक्त इसमें तेजी से सुधार हुआ है। इसके आधार पर पाबंदियों में छूट दी जा रही है। सरकार ने निर्माण और ध्वस्तीकरण गतिविधियों पर लगे प्रतिबंध को शर्तों के साथ हटा दिया है। इसके लिए सभी निर्माण एजेंसियों को 14 बिंदुओं पर दिशा-निर्देश जारी किया गया है। संबंधित एजेसियों को इसे सख्ती से लागू करना होगा। इस पर निगरानी रखने के लिए डीपीसीसी, राजस्व विभाग व एमसीडी की संयुक्त 585 टीमें गठित की गई हैं। मानदंडों का उल्लंघन करने पर बिना नोटिस दिए तत्काल काम बंद करा दिया जाएगा। साथ ही एजेंसी पर जुर्माना भी लगेगा।
विज्ञापन


पर्यावरण मंत्री ने कहा कि अब मेट्रो और बसों में खड़े होकर सफर करने की अनुमति दे दी गई है। मेट्रो में 30 और बसों में 17 लोग खड़े होकर सफर कर सकेंगे। इसके साथ ही सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए एक हजार प्राइवेट सीएनजी बसें हायर की गई हैं। इन बसों पर पर्यावरण बस सेवा लिखा होगा और लोग डीटीसी की सुविधाओं के साथ सफर कर सकते हैं। गोपाल राय ने लोगों से अपील है कि व बसों व मेट्रो का इस्तेमाल करें। इससे दिल्ली में अपने स्रोतों से होने वाले 31 फीसद प्रदूषण में से वाहनों से होने वाले 50 फीसद प्रदूषण को कम किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल खोलने, वर्क फ्रॉम होम खत्म करने व ट्रकों के प्रवेश पर फैसला 24 नवंबर का

गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली सरकार के अधीन विभागों के कर्मचारियों का वर्क फ्रॉम होम 26 नवंबर तक जारी रहेगा। दिल्ली के अंदर बाहर से आने वाले आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी ट्रकों के प्रवेश पर भी 26 नवंबर तक रोक जारी रहेगी। अभी प्रदूषण के स्तर में थोड़ा सुधार हो रहा है। इसलिए सरकार विचार कर रही है कि जो सीएनजी के ट्रक हैं, उनको दिल्ली में प्रवेश की छूट दे सकते हैं। इस पर मंगलवार को भी चर्चा होगी। 24 नवंबर को 12 बजे मैंने सभी विभागों की संयुक्त बैठक बुलाई है। बैठक में इस पर हम दोबारा समीक्षा करेंगे। अगर प्रदूषण में सुधार आगे भी जारी रहता है, तो सीएनजी के ट्रकों को दिल्ली में प्रवेश की छूट देने का निर्णय ले सकते हैं। स्कूल कॉलेज, और इंस्टीट्यूट को भी अभी बंद रखने का निर्णय लिया है। इसी बैठक में स्कूल खोलने पर विचार किया जाएगा। वर्क फ्राम होम के बारे में भी बैठक में चर्चा होगी और इसक बारे में फैसला लिया जाएगा।
 

पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए एक हजार प्राइवेट सीएनजी बसें हायर

गोपाल राय ने कहा कि अब मेट्रो, डीटीसी और क्लस्टर्स की बसों में खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति दे दी गई है।  इससे मेट्रो और बसों में यात्री क्षमता में बृद्धि होगी। पर्यावरण सेवा के तहत हम एक हजार प्राइवेट सीएनजी बसों को किराए पर लेने का निर्णय लिया था। यह बसें हायर कर ली गई हैं। डीटीसी बसों की तरह पर्यावरण बस सेवा के नाम से चल रही बसों में भी सफर किया जा सकेगा। इसमें डीटीसी में पास आदि की सुविधाएं लागू रहेंगी सरकार पब्लिक ट्रांसपोर्ट की क्षमता हम बढ़ा रही है।

गोपाल राय के मुताबिक, दिल्ली के अंदर 31 फीसदी प्रदूषण दिल्ली के सोर्स से है और लगभग 69 फीसदी प्रदूषण बाहर के सोर्स से है। जिसमें करीब 50 फीसदी प्रदूषण वाहनों से होता है। गोपाल राय की अपील है कि सभी लोग अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। इससे वाहन प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed