{"_id":"61cb4040e272e114051b7184","slug":"pollution-in-delhi-ncr-air-quality-reached-very-poor-category-due-to-slow-wind-speed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi AQI: दिल्ली की हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज, अगले तीन दिनों तक नहीं मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi AQI: दिल्ली की हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज, अगले तीन दिनों तक नहीं मिलेगी राहत
Tue, 28 Dec 2021 10:29 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 28 Dec 2021 10:29 PM IST
सार
वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाली एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक बिगड़ी हुई हवा की स्थिति में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। अगले सप्ताह से वायु गुणवत्ता में राहत के संकेत हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मौसमी दशाओं की वजह से मंगलवार को वायु गुणवत्ता पर प्रभाव पड़ा है। इस कड़ी में दिल्ली की हवा खराब से खिसक कर बहुत खराब श्रेणी में दर्ज हुई है। उधर, एनसीआर के शहरों की हवा खराब श्रेणी के उच्चतम स्तर में रही है।
वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाली एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक बिगड़ी हुई हवा की स्थिति में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। अगले सप्ताह से वायु गुणवत्ता में राहत के संकेत हैं।
वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, बीते एक दिन पहले मिक्सिंग हाइट बढ़ने की वजह से हवा का स्तर सुधरा था। हालांकि, मंगलवार को हवा की रफ्तार कम होने व बादल छाए रहने की वजह से प्रदूषण का स्तर बढ़ गया।
विज्ञापन
अगले तीन दिनों तक मौसमी परिस्थितियों में अधिक बदलाव नहीं होने की वजह से हवा की गुणवत्ता खराब से बहुत खराब श्रेणी में बनी रहेगी। मंगलवार को हुई हल्की बारिश वायु गुणवत्ता में थोड़ा अंतर ला सकती है। बीते 24 घंटे में हवा में पीएम 10 का स्तर 221 व पीएम 2.5 का स्तर 116 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड हुआ है।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान(आईआईटीएम) के मुताबिक, मंगलवार को उत्तर-पूर्वी दिशा से आने वाली हवाओं की रफ्तार चार किमी प्रतिघंटा रही है। वहीं, मिक्सिंग हाइट का स्तर 750 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स 2500 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड हुआ है।
आईआईटीएम का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में हवा की रफ्तार बढ़कर आठ किमी प्रतिघंटा, मिक्सिंग हाइट 1300 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स 2500 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, बृहस्पतिवार को हवा की रफ्तार चार से 10 किमी प्रतिघंटा व दिशा बदलकर दक्षिण-पूर्वी होने की संभावना है। साथ ही मिक्सिंग हाइट का स्तर 1300 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स 3100 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड किया जा सकता है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआई 305 रहा। इससे एक दिन पहले यह 283 रिकॉर्ड हुआ था। वहीं, फरीदाबाद की हवा भी 300 के आंकड़े के साथ खराब श्रेणी में रही है। एनसीआर के अन्य शहरों का एक्यूआई 300 से कम दर्ज हुआ है। इस माह 26 दिसंबर को 458 एक्यूआई के साथ हवा सबसे दमघोंटू दर्ज की गई थी।
दिल्ली-एनसीआर के आंकड़े
दिल्ली- 305
फरीदाबाद- 300
गाजियाबाद- 286
ग्रेटर नोएडा- 288
गुरुग्राम- 283
नोएडा- 274
दिल्ली के पांच हॉटस्पॉट
द्वारका
जहांगीरपुरी
ओखला
एयरपोर्ट
बवाना