फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Police will reach victim's house within 24 hours after e-FIR in delhi

दिल्ली : ई-एफआईआर के बाद 24 घंटे के अंदर पीड़ित के घर पहुंचेगी पुलिस

Wed, 09 Feb 2022 04:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 09 Feb 2022 04:10 AM IST
सार

चोरी या सेंधमारी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थानों के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने 26 जनवरी से कई नियमों में किया संशोधन।

विज्ञापन
Police will reach victim's house within 24 hours after e-FIR in delhi
file pic... - फोटो : amar ujala

विस्तार

बताइए...कब, कहां और कैसे चोरी हुई। हम आपके नजदीकी थाने से आए हैं। आपकी ई-एफआईआर हमें अपनी वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त हुई है।चोरी या सेंधमारी के बाद आपके द्वार पर खड़े पुलिसकर्मी यदि यह लाइनें बोलें तो चौंकिएगा नहीं। क्योंकि, अब ऐसा ही होने वाला है। ई-एफआईआर के 24 घंटे के अंदर जांच अधिकारी, सब-डिवीजन अधिकारी, थानाध्यक्ष व सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) मौके पर जाएंगे। दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए यह पहल की गई है।

विज्ञापन


अभी तक कोई छोटा सामान गायब होने व वाहन चोरी की ई-एफआईआर होती थी, लेकिन कई-कई महीनों तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी, जिससे अपराधी काफी दिनों तक पुलिस की पहुंच से दूर रहते थे। सीपी के आदेश के बाद व उनके द्वारा स्टेडिंग ऑर्डर 443/2016 में किए गए संशोधन के तहत 26 जनवरी से घर में चोरी की ई-एफआईआर होने लगी हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब चोरी व सेंधमारी की काफी ई-एफआईआर होने लगी हैं। ई-एफआईआर होने से पीड़ित के समय की बचत होती है और परेशानियों से बच जाता है। पीड़ित को एफआईआर कराने के लिए थाने के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों को हिदायत
अब अगर किसी के घर में चोरी व सेंधमारी की वारदात होती है और पीड़ित ई एफआईआर कराता है तो जांच अधिकारी को 24 घंटे में पीड़ित में पीड़ित से मिलना होगा। ऐसा नहीं करने पर संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच अधिकारी को मौके पर पहुंचकर पीड़ित के फिर से बयान लेने होंगे और शिकायत पर पीड़ित के हस्ताक्षर कराने होंगे। जांच अधिकारी मौके मुआयना करेंगे और क्राइम टीम व फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाएंगे। 

पहले महीनों तक नहीं दिया जाता था ध्यान
26 जनवरी से पहले तक वाहन चोरी की ई-एफआईआर होती थी। पीड़ित जब चोरी की ई-एफआईआर दर्ज कराता था तो उस पर ध्यान नहीं दिया जाता था। कई महीने व सप्ताह के बाद पुलिस अधिकारी पीड़ित से संपर्क करता था। ऐसे में पीड़ित को ये पता नहीं होता था कि उसकी ई-एफआईआर पर क्या कार्रवाई हो रही है। अब ऐसा नहीं होगा और पुलिस को तत्काल कार्रवाई करनी होगी।

ये होगी व्यवस्था

  • सार्वजनिक जगह पर चोरी, बैग उठाईगिरी व जेबतराशी की ई-एफआईआर आईपीसी की धारा 379 में होगी।
  • ताला तोड़कर घर, ऑफिस व दुकान में दिन में चोरी होने पर आईपीसी की धारा 380 व 545 के तहत ई- एफआईआर होगी।
  • ताला तोड़कर घर, ऑफिस, व दुकान में रात में चोरी होने पर आईपीसी की धारा 380 और 357 के तहत ई-एफआईआर दर्ज होगी।

इतनी होती हैं चोरी-सेंधमारी

  • 6 चोरी औसतन एक दिन में होती हैं।
  • 7 सेंधमारी औसतन एक रात में होती हैं।

ये विकल्प अपनाएं
दिल्ली पुलिस की वेबसाइट www.delhipolice.nic.in पर ई-एफआईआर कराई जा सकती है। यहां सिटीजन सर्विस का एक ऑप्शन होगा। उस पर क्लिक करके यहां चोरी या सेंधमारी की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। हालांकि, इससे पहले व्यक्ति को यहां अपना पंजीकरण कराना होगा।



नागरिक सेवा सुविधा के तहत यह सेवा प्रदान की गई है कि अब लोगों को थाने जाने की जरूरत नहीं है। ई-एफआईआर मिलते ही जांच अधिकारी तुरंत मौके पर जाएगा। इससे अपराधियों पर जल्दी शिकंजा कसा जा सकेगा।
- चिन्मय बिश्वाल, प्रवक्ता, दिल्ली पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed