फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   police receives complaints of dog killing in Jogabai Jhuggi but no proof

दिल्ली: झुग्गियों में की गई दर्जन भर कुत्तों की हत्या, जांच करने गई पुलिस को नहीं मिले साक्ष्य

Wed, 08 Jun 2022 04:00 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 08 Jun 2022 04:00 PM IST
सार

दक्षिण पूर्वी जिले के डीसीपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की 10-12 साल के एक लड़के की पहचान की गई, लेकिन जब पुलिस उसे खोजने गई तो वह झुग्गी में नहीं मिला। वहां कुत्ते का शव भी नहीं मिला।

विज्ञापन
police receives complaints of dog killing in Jogabai Jhuggi but no proof
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जोगाबाई झुग्गियों में करीब दर्जन भर कुत्तों की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुत्तों की हत्या से पहले उन्हें टॉर्चर भी किया गया था। इस संबंध में पुलिस को दिव्या, करण पुरी फाउंडेशन और पेटा इंडिया के बारगेश्वर डोले की ओर से शिकायत की गई थी।

विज्ञापन


दक्षिण पूर्वी जिले के डीसीपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की 10-12 साल के एक लड़के की पहचान की गई, लेकिन जब पुलिस उसे खोजने गई तो वह झुग्गी में नहीं मिला। वहां कुत्ते का शव भी नहीं मिला। न ही कोई प्रत्यक्षदर्शी गवाही के लिए सामने आया। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने शिकायत के साथ फोटो और वीडियो भी उपलब्ध कराया था, लेकिन इससे सटीक जगह की पहचान नहीं हो पा रही है। इसके साथ ही वीडियो में किसी को कुत्ते को मारते हुए नहीं देखा जा सकता है। जगह और आरोपियों की पहचान के लिए शिकायतकर्ता से और वीडियो मांगे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed