फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Police could not identify cops accused of beating youths and forced them to sing nation anthem

दिल्ली दंगा: युवकों से मारपीट व राष्ट्रगान गाने के लिए मजबूर करने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान नहीं

Wed, 24 Mar 2021 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Police could not identify cops accused of beating youths and forced them to sing nation anthem
नई दिल्ली। दिल्ली दंगों के दौरान एक ही समुदाय के पांच युवकों से मारपीट करने व उन्हें राष्ट्रगान गाने के लिए मजबूर करने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान दिल्ली पुलिस नहीं कर पाई। पुलिस ने हाईकोर्ट में पेश रिपोर्ट में उक्त जानकारी दी है। इस मारपीट के बाद 23 वर्षीय फैजान नामक युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में एक वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन

अदालत ने फैजान के 61 वर्षीय पिता किसमतुन की याचिका पर सुनवाई कर रही है। उन्होंने अपने बेटे की पुलिस हिरासत में मौत मामले की जांच अदालत की निगरानी में विशेष जांच दल (एसआईटी) से करवाने की मांग की है। फैजान को आखिरी बार वायरल वीडियो में देखा गया था।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो में स्पष्ट नजर आ रहा है कि पुलिसकर्मियों ने उनके बेटे व अन्य को लातों व डंडों से बुरी तरह पीटा था। इतना ही नहीं वे यह कहते हुए नजर आ रहे हैं ये लो आजादी और इसके बाद उन्हें जबरन राष्ट्रगान गाने के लि मजबूर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पेश रिपोर्ट में कहा कि घटना से संबंधित चार वीडियो क्लिप में पुलिसकर्मी फैजान के अलावा फरहान, कोसर, रफीक व वसीम से मारपीट करते नजर आ रहे है। उन्होंने कहा कि वीडियो काफी खराब है और उसे दूर से बनाया गया है जिसमें उनके चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे। इसके अलावा उनमें एक को छोड़कर सभी हेलमेट पहने हुए हैं। ऐसे में उनके चेहरे स्पष्ट रूप से नजर नहीं आ रहे। इतना ही नहीं उनकी नेम प्लेट भी स्पष्ट रूप से नहीं दिख रही।
पुलिस ने कहा कि चार वीडियो क्लिप को फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी में भेजा गया है ताकि कुछ जांच में सामने आ सके। इसके अलावा उन्होंने घटनास्थल व आसपास ड्यूटी दे रहे 170 पुलिसकर्मियों से पूछताछ की गई है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला क्योंकि कोई भी घटना का चश्मदीद गवाह नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ज्योति नगर पुलिस स्टेशन के स्टाफ व थानाध्यक्ष से भी मामले में पूछताछ की गई है। थाने में लगा सीसीटीवी कैमरा 24 फरवरी 2020 को काम नहीं कर रहा था।

आरोप है कि पुलिस ने फैजान को गैरकानूनी रूप से ज्योति नगर थाने में रखा व उससे मारपीट की गई। तबीयत खराब होने पर उसे लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया व 25 फरवरी को उसकी मौत हो गई। फैजान की हत्या का मामला भजनपुरा थाने में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed