{"_id":"608cda60643fe75af236f406","slug":"police-arrested-the-accused-who-sold-in-oxygen-cylinder-black-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सांसों की सौदागीरी : पंजाब से एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलिंडर दिल्ली लाकर 28 से 35 हजार में बेच रहे थे आरोपी, पुलिस ने ऐसे पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसों की सौदागीरी : पंजाब से एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलिंडर दिल्ली लाकर 28 से 35 हजार में बेच रहे थे आरोपी, पुलिस ने ऐसे पकड़ा
Sat, 01 May 2021 10:04 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 01 May 2021 10:04 AM IST
सार
बाहरी जिला पुलिस ने पश्चिम जिला प्रशासन की टीम के साथ मिलकर एक ऐसे गिरोह का भांडाफोड़ किया है जो पंजाब से ऑक्सीजन सिलिंडर एंबुलेंस में लाकर दिल्ली में मुंहमांगी रकम में बेच रहे थे।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना से जुड़ी दवाईयों, उपकरण और ऑक्सीजन सिलिंडर की काला बाजारी के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। बाहरी जिला पुलिस ने पश्चिम जिला प्रशासन की टीम के साथ मिलकर एक ऐसे गिरोह का भांडाफोड़ किया है जो पंजाब से ऑक्सीजन सिलिंडर एंबुलेंस में लाकर दिल्ली में मुंहमांगी रकम में बेच रहे थे।
आरोपियों की पहचान दिल्ली पश्चिम विहार निवासी विनय कुमार (45) और फरीदकोट पंजाब निवासी केवल सिंह (42) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 20-20 किलो क्षमता वाले छह सिलिंडर व एक एनजीओ की एंबुलेंस बरामद हुई है। आरोपी सिलिंडर को 28 से 35 हजार रुपये के बीच बेचते थे।
पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी टीम को सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग ऑक्सीजन सिलिंडर की काला बाजारी कर उनको ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं।
विज्ञापन
इस दौरान डीएम वेस्ट को खबर मिली कि कुछ लोग एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर पश्चिम विहार की ओर जाने वाले हैं। सूचना के बाद पुलिस व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने ए-4 पश्चिम विहार में एंबुलेंस को जांच के लिए रोका। उसमें छह सिलिंडर बरामद हुए।

इनके पास से 53300 रुपये भी बरामद हुए। आरोपी केवल सिंह ने बताया कि वह कृष्णा वाणी सेवा सोसायटी फरीदकोट की एंबुलेंस चलाता है। यह लोग पंजाब से ऑक्सीजन सिलिंडर खरीद कर उनको दिल्ली में बेच रहे थे।
इनको पता था कि दिल्ली में ऑक्सीजन सिलिंडरों को ठीक-ठाक कीमत मिल रही है। यह लोग अस्पताल के पास या इंटरनेट पर लोगों को सिलिंडर बेचते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि आरोपी अब तक कितने सिलिंडर बेच चुके हैं।