फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   phone tapping case rajasthan Crime Branch Delhi Police questions CM s OSD Lokesh Sharma

फोन टैपिंग मामला: राजस्थान के मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा से हुई पूछताछ, आरोपों को बताया निराधार

Mon, 06 Dec 2021 10:45 PM IST
प्रशांत कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 06 Dec 2021 10:45 PM IST
सार

फोन टैपिंग विवाद राजस्थान में पिछले साल जुलाई में शेखावत और कांग्रेस नेताओं के बीच कथित टेलीफोन पर बातचीत के ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद सामने आया था।

विज्ञापन
phone tapping case rajasthan Crime Branch Delhi Police questions CM s OSD Lokesh Sharma
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा से अवैध फोन टैपिंग के एक मामले में पूछताछ की। शर्मा से उनकी कथित संलिप्तता के संबंध में करीब चार घंटे तक पूछताछ हुई। शर्मा ने फोन टैपिंग के आरोपों को खारिज किया है। अवैध फोन टैपिंग का मामला केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिल्ली में दर्ज कराया था।

विज्ञापन

गिरफ्तारी के डर से खटखटाया था न्यायालय का दरवाजा

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शर्मा को जांच और पूछताछ में शामिल होने के लिए चार बार नोटिस भेजा गया। हमारी टीम ने करीब चार घंटे तक उनसे पूछताछ की। मामले से संबंधित कई सवाल पूछे गए। पिछले महीने तीसरा नोटिस मिलने के बाद शर्मा ने गिरफ्तारी की आशंका से दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। अपने खिलाफ प्राथमिकी रद्द करने की उनकी याचिका पर जल्द सुनवाई का अनुरोध किया था।

विज्ञापन


शर्मा की याचिका पर हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई पर 13 जनवरी तक रोक लगा दी थी। 12 नवंबर को उनकी याचिका पर सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट को यह भी आश्वासन दिया कि अगले आदेश तक सीएम के ओएसडी के खिलाफ कोई कठोर कदम नहीं उठाया जाएगा। शर्मा निजी कारणों का हवाला देते हुए पिछली तीन तारीखों में से किसी पर भी पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। जांच अधिकारी ने कहा कि संदेह है कि शर्मा ने एक संज्ञेय अपराध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed