{"_id":"5f5296a28ebc3e532c4d9489","slug":"phd-students-will-be-able-to-submit-thesis-by-june-30-2021-ashram-news-noi534142833","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी छात्र 30 जून, 2021 तक थीसिस जमा करा सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचडी छात्र 30 जून, 2021 तक थीसिस जमा करा सकेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में जिन छात्रों को पूर्व के आदेश के तहत 31 दिसंबर तक पीएचडी थीसिस जमा करने की छूट दी गई थी, वह छात्र अब 30 जून, 2021 तक थीसिस जमा करा सकेंगे। जेएनयू ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए उन्हें प्रोविजनल पंजीकरण करवाना होगा।
जेएनयू प्रशासन के मुताबिक, 30 जून तक शीतकालीन सेमेस्टर के तहत छात्रों को पीएचडी की थीसिस जमा करनी थी। हालांकि कोविड-19 के चलते देशभर के सभी शिक्षण संस्थान बंद होने के चलते छात्र अभी तक थीसिस जमा नहीं कर पाएं हैं। ऐसे छात्रों को थीसिस जमा कराने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया था।
विश्वविद्यालय के मुताबिक, पीएचडी छात्रों को थीसिस जमा कराने के लिए एक सेमेस्टर अतिरिक्त दिया जा रहा है, न कि पिछले सेमेस्टर का विस्तार किया जा रहा है। अगर इसके बाद भी पीएचडी छात्र थीसिस जमा नहीं करा सकते हैं तो वह 9 (बी) प्रावधान के तहत पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। जेएनयू 30 सितंबर को एक अध्यादेश ला रहा है, जिसके तहत ऐसे छात्रों को थीसिस जमा कराने के लिए अधिकतम समय 30 जून, 2021 तक का दिया जाएगा।