फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Pharmacist came out to take loan women sitting in e-rickshaw blew away 21 lakh jewelery couple lost their senses

दिल्ली: फार्मासिस्ट निकला था लोन लेने, ई-रिक्शा में बैठीं महिलाओं ने उड़ा लिए 21 लाख के जेवरात, दंपती के उड़े होश

Mon, 20 Dec 2021 10:39 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 20 Dec 2021 10:39 PM IST
सार

दंपती व बैंक के दो कर्मचारी ई-रिक्शा से वापस जगतपुरी स्थित बैंक की शाखा लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में ई-रिक्शा में सवार हुई दो महिलाओं ने फार्मासिस्ट की पत्नी के बैग से जेवरात उड़ा लिये।

विज्ञापन
Pharmacist came out to take loan women sitting in e-rickshaw blew away 21 lakh jewelery couple lost their senses
Bank Loan restructuring - फोटो : pixabay

विस्तार

अपने घर के कामों को निपटाने के लिए फार्मासिस्ट ने बैंक से लोन लेने की योजना बनाई। जेवरात लेकर फार्मासिस्ट पत्नी के साथ बैंक पहुंचा तो अधिकारियों ने उसकी कीमत लगवाने के लिए ज्वेलर के पास भेज दिया। शाहदरा के ज्वेलर ने जेवरात की 21 लाख रुपये कीमत आंकी। 

विज्ञापन


दंपती व बैंक के दो कर्मचारी ई-रिक्शा से वापस जगतपुरी स्थित बैंक की शाखा लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में ई-रिक्शा में सवार हुई दो महिलाओं ने फार्मासिस्ट की पत्नी के बैग से जेवरात उड़ा लिये। बैंक पहुंचने पर इसका पता चला तो दंपती के होश उड़ गए। फौरन मामले की सूचना जगतपुरी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले में कुछ सुराग मिलने का दावा कर रहे हैं। पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित मोहम्मद राशिद (57) परिवार के साथ जे-एक्सटेंशन, लक्ष्मी नगर में रहते हैं। वह जीपी पंत अस्पताल में फार्मासिस्ट हैं। परिवार को घर में कामों के लिए रुपयों की जरूरत थी। राशिद ने मन बनाया कि वह पत्नी के जेवरात बैंक में गिरवी रखकर लोन ले लेते हैं। यह सोचकर राशिद अपनी पत्नी बुशरा खानम के साथ जगतपुरी स्थित एसबीआई बैंक पहुंचे। वहां बैंक मैनेजर ने जेवरात की कीमत किसी ज्वेलर से लगवाकर लाने के लिए कहा। मैनेजर ने बैंक के ही दो कर्मचारियों को राशिद और उनकी पत्नी के साथ भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दंपती शाहदरा के एक ज्वेलर के पास पहुंचे। काफी जांच के बाद ज्वेलर ने पूरे सामान की कीमत 21 लाख रुपये लगाई। दंपती वापस ई-रिक्शा में सवार हुआ। बैंक कर्मचारी भी उनके साथ ही मौजूद थे। इसी दौरान रास्ते में एक महिला व बच्ची भी ई-रिक्शा में सवार हो गए। कुछ दूर जाकर एक युवती और बैठ गई। दंपती व कर्मचारी बैंक के पास ई-रिक्शा से उतर गए। महिला व युवती ई-रिक्शा में बैठकर आगे चले गए। बैंक जाकर बुशरा ने अपना बैग चेक किया तो उसमें जेवरात का बैग गायब था। दंपती के होश उड़ गए। फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed