फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   petrol-diesel-price-today-7-july-2021-petrol price crossed 100 rupees in delhi

Petrol Diesel Price: दिल्ली में पेट्रोल 100 के पार, डीजल 89.53 रुपये लीटर

Wed, 07 Jul 2021 07:41 AM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Wed, 07 Jul 2021 07:41 AM IST
सार

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से बुधवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। डीजल की कीमत 13 से 18 पैसे बढ़ी है, जबकि पेट्रोल की कीमत 33 से 35 पैसे तक बढ़ी है। इसी के साथ दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100 के पार चली गई है।  

विज्ञापन
petrol-diesel-price-today-7-july-2021-petrol price crossed 100 rupees in delhi
पेट्रोल पंप - फोटो : अमित शर्मा

विस्तार

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 100 रुपये के पार चला गया है। पेट्रोल की कीमत आज 100.21 रुपये लीटर हो गई है। वहीं डीजल का दाम 89.53 रुपये लीटर हो गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से बुधवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। डीजल की कीमत 13 से 18 पैसे बढ़ी है, जबकि पेट्रोल की कीमत 33 से 35 पैसे तक बढ़ी है। इसी के साथ दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100 के पार चली गई है।  
विज्ञापन


इन शहरों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव
राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।


बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed