फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   People focus on buying Stainless steel items from market on the ocassion of Dhanteras 2021

धनतेरस 2021: स्टेनलेस स्टील के बर्तनों की खरीदारी जोरों पर, बाजारों में दिख रही स्वदेशी बर्तनों की होड़

Mon, 01 Nov 2021 08:59 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 01 Nov 2021 08:59 AM IST
सार

दिल्ली के डिप्टी गंज स्टील मार्केट की चमक धनतेरस को लेकर बढ़ गई है। हालांकि स्टील की कीमत में 40 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होने के कारण खरीदारी पर असर पड़ा है। इस बार लोगों को कलरफुल स्टेनलेस स्टील के बर्तन सेट, लेजर कटिंग बर्तन लुभा रहे हैं।
 

विज्ञापन
People focus on buying Stainless steel items from market on the ocassion of Dhanteras 2021
बर्तनों की खरीदारी करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धन्वंतरी की आहट पड़ते ही दिल्ली के बर्तन बाजार में रौनक बढ़ गई है। नये बर्तन घर में लाने की होड़ सदर बाजार के डिप्टी गंज में दिख रही है। धनतेरस को लेकर स्टेनलेस स्टील से भी ज्यादा चमक इस स्टील मार्केट में है। साथ ही क्रॉकरी, पीतल, लेजर कटिंग स्टील के बर्तन की खरीदारी भी जोरों पर है। हालांकि व्यापारियों का कहना है कि ग्राहक छोटे-मोटे सामान ले रहे है, क्योंकि 40 प्रतिशत स्टील महंगा हो गया है। लिहाजा बर्तन के सभी आइटम महंगे हो गए हैं।
विज्ञापन


इन दिनों दिल्ली के डिप्टी गंज, करोल बाग, लाजपतनगर, शहादरा, वजीरपुर समेत सभी इलाकों के बर्तन की दुकानों में स्टील, पीतल, एल्युमिनियम के बर्तनों की वैरायटी से भरा हुआ है। महंगाई के बावजूद लोगों की भीड़ जमी हुई है। कोई बर्तन सेट खरीद रहा है तो कोई कसीदे वाला शरबत सेट खरीदने में जुटा है। वहीं पीतल, कांसे के बर्तन भी खरीदे जा रहे हैं। उधर, दुकानदारों ने भी धनतेरस को लेकर जमकर तैयारी की है।
विज्ञापन


डिप्टी गंज स्टैनलेस स्टील ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर कुमार जैन का कहना है कि बर्तन की खरीदारी जोरों पर है। लेकिन ज्यादातर लोगों को हल्के सामान को खरीदने में ही दिलचस्पी है। चीन निर्मित स्टील के सामान इस बार ज्यादा नहीं है। वह देखने में तो आकर्षक होते है, लेकिन टिकाऊ नहीं। लिहाजा भारतीय कंपनियों द्वारा निर्मित स्टील पर ज्यादा जोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलरफुल स्टेनलेस स्टील ज्यादा लुभा रहे हैं
इन दिनों कलरफुल स्टेनलेस स्टील के बर्तन बाजार में खासे लुभा रहे हैं। ग्राहक नक्काशी वाले बर्तन को बतौर गिफ्ट आइटम के रूप में खरीद रहे हैं। लेजर कटिंग वाले स्टील के बर्तन देखने में चमकदार और सुंदर भी होते हैं। गिफ्ट आइटम के लिए लेजर कटिंग बर्तन की खरीदारी ज्यादा हो रही है।

बर्तन बाजार में इनदिनों लंच सेट 200-500 रुपये, 31 बर्तन का सेट 1000 रुपया से लेकर 5000 रुपये तक बिक रहा है। डिप्टी गंज मार्केट में बर्तन सेट 2 हजार से 10 हजार रुपये तक के हैं। नक्काशी वाले और कलरफुल स्टेनलेस वाले बर्तन सेट 4000 रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक मौजूद हैं।

महंगाई 40 प्रतिशत तक बढ़ी
महंगाई की मार इस बार धनतेरस पर साफ झलक रही है। देश में निर्मित स्टील के सामान में 40 प्रतिशत तक महंगाई बढ़ गई है। सुधीर कुमार जैन का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार बाजार तो बेहतर है, लेकिन कम मात्रा में खरीदारी हो रही है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के बाद स्टील के साथ ही कॉपर 50 प्रतिशत महंगा हुआ है तो एल्युमिनियम 40 प्रतिशत। ऐसे में बर्तन पहले के मुताबिक काफी महंगा हो गया है।

आधा स्टील आधा तांबा के फ्यूजन वाले बर्तन पसंदीदा बने

बाजार में फ्यूजन वाले बर्तन ज्यादा आकर्षित कर रहे हैं। तांबा, पीतल, स्टील, एल्यूमिनियम मिक्स बर्तन ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इस तरह के बर्तन की खासियत यह है कि नीचे का भाग पीतल या तांबा का है और ऊपरी भाग स्टील का है। पसंद करने के पीछे यह भी वजह है कि खाना पकाने का काम पीतल के हिस्से में हो जाता है और ऊपरी आवरण स्टील का चमकदार रहता है। 

फेडरेशन ऑफ ट्रेड एसोसिएशन ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष अजय अरोड़ा का कहना है कि महंगाई की मार इस साल ज्यादा है। अन्य राज्यों से आने वाले व्यापारियों की संख्या भी पहले से कम हुई है। धनतेरस के दिन ग्राहकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। करोल बाग स्थित गफ्फार मार्केट के सतेंद्र सिंह का कहना है कि क्रॉकरी की खरीदारी में 40 प्रतिशत तक कमी है। चीन से भी इस साल माल नहीं आया है। महंगाई की वजह से लोग दूरी बना रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed