{"_id":"6183d541f7564e68b165bc63","slug":"people-came-to-shop-fiercely-on-diwali-no-breathing-space-in-paharganj-market-watch-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: दिवाली पर जमकर खरीदारी करने पहुंचे लोग, पहाड़गंज बाजार में सांस लेने की नहीं मिल रही जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: दिवाली पर जमकर खरीदारी करने पहुंचे लोग, पहाड़गंज बाजार में सांस लेने की नहीं मिल रही जगह
Thu, 04 Nov 2021 06:12 PM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 04 Nov 2021 06:12 PM IST
सार
दीपावली के दिन पहाड़गंज के बाजार में डराने वाली भारी भीड़ देखी गई। काफी अधिक संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे। यहां सांस लेने तक की जगह नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
पहाड़गंज बाजार में भीड़
- फोटो : ANI
विस्तार
दिवाली के अवसर पर बाजारों में जमकर भीड़ हो रही है। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि, इस बीच लोग कोरोना संबंधी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। दिल्ली में दिवाली से पहले प्रमुख बाजारों में भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन
#WATCH दिल्ली: दीवाली के अवसर पर पहाड़गंज बाजार में लोग अधिक संख्या में खरीदारी करने पहुंचे। pic.twitter.com/70zPy5U4Uf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 4, 2021विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली के दिन यानी गुरुवार को पहाड़गंज के बाजार में डराने वाली भारी भीड़ देखी गई। काफी अधिक संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे। यहां सांस लेने तक की जगह नहीं मिल रही है। कोरोना महामारी के मामले कम होने के बाद लोग लापरवाही करने लगे हैं। बाजारों में खरीदारी करने आए लोग कोरोना संबंधी गाइडलाइंस का बिल्कुल भी पालन नहीं कर रहे हैं। वे ना शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं और ना ही मास्क लगा रहे हैं।
इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से बाजारों में दिवाली की खरीदारी करते समय कोरोना नियमों का पालन करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि लोग बाजार में कोरोना से बचाव किए बिना जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से मास्क पहनकर बाहर निकलने की अपील करते हुए याद दिलाया कि पिछले साल इसी समय लोग बाहर निकलकर शॉपिंग कर रहे थे, जिसके बाद हालात बिगड़े। इस बार कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए जिससे कोरोना के खिलाफ लड़ाई कमजोर हो।