{"_id":"60bfac968ebc3e8c093bf951","slug":"passengers-will-be-able-to-register-their-complaint-without-going-to-the-police-station-at-new-delhi-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक हेल्फ डेस्क की शुरुआत: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बिना थाना गए यात्री कर सकेंगे अपनी शिकायत दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्लिक हेल्फ डेस्क की शुरुआत: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बिना थाना गए यात्री कर सकेंगे अपनी शिकायत दर्ज
Tue, 08 Jun 2021 11:14 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:14 PM IST
सार
इस सुविधा डेस्क से जुड़े कम्प्यूटर, इंटरनेट कनेक्टिविटी मुख्य पुलिस स्टेशन के साथ जुड़ा हुआ है। मंगलवार को ट्रांसपोर्ट रेंज के संयुक्त आयुक्त अतुल कटियार ने इस सुविधा डेस्क का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, फाइल फोटो
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अब थाना गए बिना ही यात्री अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से अजमेरी गेट की तरफ एक अत्याधुनिक सार्वजनिक सुविधा डेस्क की शुरुआत की गई है, जहां यात्री सामान गुम होने की शिकायत से लेकर ई-एफआईआर तक कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस सुविधा डेस्क से जुड़े कम्प्यूटर, इंटरनेट कनेक्टिविटी मुख्य पुलिस स्टेशन के साथ जुड़ा हुआ है। मंगलवार को ट्रांसपोर्ट रेंज के संयुक्त आयुक्त अतुल कटियार ने इस सुविधा डेस्क का उद्घाटन किया। इस दौरान सिनी फाउंडेशन की ओर से कुलियों को एन-95 मास्क और इम्युनिटी बूस्टर किट का वितरण किया गया।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस उपायुक्त हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पहले यात्रियों को शिकायत दर्ज करवाने के लिए अजमेरी गेट से स्टेशन परिसर को पार कर पहाडग़ंज की ओर स्थित थाने में जाना पड़ता था। अजमेरी गेट की तरफ सुविधा डेस्क हो जाने पर यात्री अब यहीं शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। साथ ही इस सुविधा डेस्क पर 24 घंटे पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। जिससे कानून व्यवस्था को बनाए रखने में कोई दिक्कत नहीं होगी। इस डेस्क के यहां होने से अजमेरी गेट की तरफ से कैब और तिपहिया लेने वालों को भी किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर सिनी फाउंडेशन ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर कुलियों को इम्युनिटी बूस्टर किट और एन-95 मास्क वितरित किए। इस अवसर पर सिनी फाउंडेशन की प्रबंध निदेशक नीतू सिंह ने किटों को कुलियों में वितरित किया। उन्होंने कहा कि कुली देशभर से आने वाले यात्रियों से बातचीत करते हैं। ऐसे में कुली अग्रिम पंक्ति के योद्धा हैं। उन्हें प्रतिरक्षा और उचित मास्क का उपयोग करने की आवश्यकता है।