{"_id":"60fbf1878ebc3edd3b3dcb40","slug":"passengers-can-get-relief-in-travelling-delhi-metro-and-bus-will-run-with-full-capacity","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: यात्रियों को मिल सकती है सफर में छूट, दिल्ली मेट्रो और बस पूरी क्षमता के साथ भरेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: यात्रियों को मिल सकती है सफर में छूट, दिल्ली मेट्रो और बस पूरी क्षमता के साथ भरेगी रफ्तार
Sat, 24 Jul 2021 04:25 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 24 Jul 2021 04:25 PM IST
सार
राजीव चौक पर भीड़ बढ़ने से यात्रियों को 30 मिनट का इंतजार करना पड़ा। सार्वजनिक परिवहन में छूट न मिलने से रोजाना यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मेट्रो में सुबह से ही मेट्रो में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी।
विज्ञापन
डीटीसी बस और मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंबे समय से मेट्रो और बसों में 50 फीसदी क्षमता के साथ सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिल सकती है। अनलॉक-6 तक अलग-अलग गतिविधियों में छूट दी गई, लेकिन सार्वजनिक परिवहन के लिए रियायत नहीं मिली है। इस कारण मेट्रो स्टेशनों और बस स्टॉप पर यात्रियों को रोजाना लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
राजीव चौक पर भीड़ बढ़ने से यात्रियों को 30 मिनट का इंतजार करना पड़ा। सार्वजनिक परिवहन में छूट न मिलने से रोजाना यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मेट्रो में सुबह से ही मेट्रो में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी। किसान संसद के लिए कुछ जगहों पर ट्रैफिक के रूट बदलने का असर भी मेट्रो पर दिखा। परिवहन विभाग की ओर से इस दिशा में प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है ताकि यात्रियों को सफर में राहत मिल सके।
विज्ञापन
फिलहाल बसों और मेट्रो में 50 फीसदी क्षमता से यात्रियों को सफर की इजाजत है। इसके तहत बसों में 17 जबकि मेट्रो की एक कोच में 25 यात्री सफर कर सकते हैं। पिछले महीने दिल्ली मेट्रो ने भी खड़े होकर यात्रियों को सफर करने की इजाजत मांगी थी ताकि राहत मिल सके। सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं में अगर छूट मिलती है तो यात्रियों की परेशानियां कम हो सकती हैं।
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशन पर बढ़ाई सुरक्षा
नई दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। मेट्रो पुलिस ने नई दिल्ली क्षेत्र में किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पहले ही सात मेट्रो स्टेशनों को किसी भी वक्त बंद करने की बात कही थी। इस दौरान नई दिल्ली सहित कई और मेट्रो स्टेशनों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। किसानों को जंतर मंतर से बाहर कहीं और जाने की इजाजत न होने की वजह से मेट्रो स्टेशनों पर इसका असर नहीं दिखा।