{"_id":"62a075c0caf26e4d8e451555","slug":"para-swimmer-md-shams-alam-sheikh-forced-to-wait-for-90-minutes-for-his-wheel-chair","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: अपनी व्हीलचेयर के लिए पैरा स्विमर को करना पड़ा डेढ़ घंटे का इंतजार, एयर इंडिया ने मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: अपनी व्हीलचेयर के लिए पैरा स्विमर को करना पड़ा डेढ़ घंटे का इंतजार, एयर इंडिया ने मांगी माफी
Wed, 08 Jun 2022 03:51 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 08 Jun 2022 03:51 PM IST
सार
शम्स के मुताबिक उन्होंने एयर इंडिया के केबिन क्रू को सूचित किया था कि उन्हें लैंडिंग के बाद अपना खुद का व्हीलचेयर चाहिए, लेकिन उन्हें हवाई अड्डे वाला व्हीलचेयर दिया गया।
विज्ञापन
मोहम्मद शम्स आलम शेख
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मधुबनी के रहने वाले भारतीय पैरा स्विमर मोहम्मद शम्स आलम शेख ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर व्हीलचेयर को लेकर हुई असुविधा के लिए एयर इंडिया से शिकायत की है। ट्विटर पर मामला सामने आने के बाद उन्हें हुई असुविधा के लिए लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।
विज्ञापन
शम्स मेलबर्न से करीब 12 घंटे की यात्रा के बाद सोमवार शाम को दिल्ली पहुंचे थे। आरोप है कि लैंडिंग के बाद उन्हें व्हीलचेयर लेने के लिए हवाई अड्डे पर लगभग 90 मिनट तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उन्होंने एयर इंडिया के केबिन क्रू को सूचित किया था कि उन्हें लैंडिंग के बाद अपना खुद का व्हीलचेयर चाहिए, लेकिन उन्हें हवाई अड्डे वाला व्हीलचेयर दिया गया।
विज्ञापन
शम्स ने लिखा कि एयरपोर्ट के व्हीलचेयर बड़े होते हैं। कोई भी उन्हें खुद से ड्राइव नहीं कर सकता है, उन्हें धक्का देना पड़ता है। मैं किसी को वॉशरूम में आने के लिए कैसे कह सकता हूं? अगर अन्य देश अपनी व्हीलचेयर इस्तेमाल करने की अनुमति प्रदान कर सकते हैं, तो हम उन्हें भारत में क्यों नहीं प्राप्त कर सकते हैं? यह पहली बार नहीं है जब मैंने इसका सामना किया है, यह घरेलू उड़ानों में पहले भी हुआ है।
उन्होंने आगे लिखा कि डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद मुझे मेरी व्हीलचेयर मिली। अपने ट्वीट के माध्यम से मैं जागरूकता बढ़ाना चाहता था कि अगर कोई अपनी व्हीलचेयर का उपयोग करने के लिए कह रहा है तो कृपया उन्हें अनुमति दें। हर कोई समान आकार में फिट नहीं हो सकता है और वे व्हीलचेयर में सहज नहीं हैं, जहां उन्हें पीछे से धक्का देने के लिए किसी की जरूरत होती है।
हालांकि, इसपर एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने खेद जताया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही विमान ने लैंड किया, प्रक्रिया के अनुसार आलम को गलियारे में ही व्हीलचेयर प्रदान की गई। उनकी निजी व्हीलचेयर उचित सुरक्षा मंजूरी के बाद थोड़ी देर में आ गई। इस दौरान एयरपोर्टकर्मी लगातार उनके साथ थे। उन्होंने देरी के कारण हुई असुविधा के लिए खेद जताया और कहा कि यह हमारे नियंत्रण से परे था।