फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Oxygen levels will also be measured with a corona probe

कोरोना जांच के साथ ऑक्सीजन का स्तर भी नापा जाएगा

Wed, 11 Nov 2020 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Oxygen levels will also be measured with a corona probe
नई दिल्ली। राजधानी में संक्रमण से हो रही मौतों की संख्या को कम करने के लिए सरकार ने नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत अब सभी कोरोना जांच केंद्रों में कोविड टेस्ट करने के साथ-साथ लोगों का ऑक्सीजन स्तर भी नापा जाएगा। शरीर में ऑक्सीजन की जो भी मात्रा होगी, उसको ओपीडी पर्ची पर लिखकर रिकॉर्ड में रखा जाएगा। इस बाबत दिल्ली सरकार के विशेष स्वास्थ्य सचिव ने सभी जांच केंद्रों को आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से कहा गया है कि संक्रमण से होने वाली मौतों को कम करने के लिए जरूरी है कि मरीज के विषय में सही जानकारी रखी जाए। देखा जा रहा है कि कई लोग गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंच रहे हैं, इसलिए व्यक्ति की कोरोना जांच के समय ही उसके शरीर में ऑक्सीजन के स्तर की जानकारी होनी चाहिए। इससे इलाज मेें मदद मिलेगी। आदेश के मुताबिक, जांच के दौरान जिन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो, उनके शरीर के ऑक्सीजन के स्तर की जानकारी रखी जाए। अगर यह 94 फीसदी से कम पाया जाता है तो तत्काल मरीज को डॉक्टर का परामर्श दिया जाए। ऐसा करने से मरीज को सही समय पर उसके स्वास्थ्य की जानकारी मिल सकेगी। साथ ही गंभीर स्थिति में पहुंचने से भी रोका जा सकेगा, इससे मौतों को कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed