फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Oxygen langar in the gurdwara of Greater Kailash

#LadengeCoronaSe :  ग्रेटर कैलाश के गुरुद्वारे में ऑक्सीजन लंगर की शुरुआत

Fri, 30 Apr 2021 06:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 30 Apr 2021 06:34 AM IST
सार

  • कोशिश है कि आक्सीजन की कमी से किसी का दम ना घुटे: जीके
  • 2 मई से 200 बेड वाला कोरोना केयर सेंटर

विज्ञापन
Oxygen langar in the gurdwara of Greater Kailash
oxygen crisis in delhi - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऑक्सीजन की किल्लत से किसी की सांस न टूटे इसे लेकर दिल्ली के सिख आगे आए है। कोविड मरीजों के घर खाना पहुंचाने की मुहिम के साथ ही अब उनके घर ऑक्सीजन की आपूर्ति करने का भी बीड़ा उठाया है। पंजाब समेत अन्य राज्यों से बड़े सिलिंडर में ऑक्सजीन इसके लिए खासतौर से मंगाया गया है और इसे लंगर लगा कर वितरित किया जा रहा है। 

विज्ञापन


गुरुद्वारा सिंह सभा ग्रेटर कैलाश पार्ट 1 (पहाड़ी वाला) की प्रबंधक कमेटी की तरफ से कोविड मरीजों के लिए 'ऑक्सीजन लंगर' की शुरुआत बृहस्पतिवार को की गई। यह सहयोग ऑक्सीजन सिलिंडर की रीफिलिंग के माध्यम से की गई। दक्षिण दिल्ली के कोविड मरीजों के घर-घर तक लंगर भेज रही गुरुद्वारा सिंह सभा ने ऑक्सीजन की कमी से तड़प रहें मरीजों के लिए यह व्यवस्था विशेष तौर पर शुरू की है। 
विज्ञापन


दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने इस सेवा को शुरू करने के मौके पर बताया कि लोग एक-एक पाउंड ऑक्सीजन के लिए तड़प रहें हैं, इसलिए कमेटी ने फैसला किया कि गुरु नानक साहिब के घर से सभी की मदद करेंगे। 'पाइप लाइन' को 'लाइफ लाइन' बनाने की ठानते हुए 'आ'क्सीजन लंगर'% की शुरुआत की गई, ताकि आक्सीजन के छोटे सिलेंडरो को भरवाने के लिए महामारी में हो रही मारामारी और कालाबाजारी से आम आदमी को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीके ने कहा कि कोशिश है कि आक्सीजन की कमी से किसी का दम ना घुटे। इसलिए लाईनों में लगकर हमारी टीमें दिन-रात एक करके बड़े सिलेंडर भरवा करके लाने पर लगी हुई है। ताकि जरूरतमंद तक आक्सीजन पहुंच सके। जीके ने जनता में सरकारों को कोसने के चल रहें चलन को रोकने की सलाह देते हुए सभी धार्मिक स्थानों के प्रबंधकों को महामारी में जनता की सेवा के लिए आगे आने की अपील की।

पीड़ितों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 
कोविड महामारी के दौर में सिख संगठन गुरुद्वारा के अलावा घर-घर लंगर भेजने की मुहिम शुरू किए है। महामारी से हालात बेहद खराब हैं। लोगों की जानें जा रही हैं। तेजी से काम-धंधे तबाह हो रहे हैं। इस मुश्किल दौर में शिरोमणी अकाली दल दिल्ली ने कोरोना मरीजों की जान बचाने का संकल्प लिया है। इसे लेकर ही घर-घर खाना पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर +91-7065207114 जारी किया गया है जाकि जरूरतमंदों को राशन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने बताया कि पूरी दिल्ली में कोरोना पीड़ितों, खासतौर पर जिंदगी और मौत से जूझ रहे मरीजों की जान बचाने के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं अस्पतालों और लॉकडाउन से प्रभावित तथा जरूरतमंद लोगों को उनके घर तक भोजन पहुंचाया जा रहा है। कोरोना मरीजों का उपचार कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों के घर भी खाना भेजा जा रहा है। राजनीति से ऊपर उठ कर मानवता की सेवा के लिए इस मुहिम में सभी को आगे आना चाहिए। फोन नंबर के जरिए मदद मांगने वाले के घर तक वॉलेंटियर्स लंगर लेकर पहुंच रहे है। 
  
2 मई से 200 बेड वाला कोरोना केयर सेंटर
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गुरुद्वारा दमदमा साहिब में आक्सीजन लंगर की सेवा शुरू की है। इसके साथ ही 200 बेड वाला कोरोना केयर सेंटर की शुरुआत 2 मई से करने की तैयारी पूरी कर ली है। प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा और महासचिव हरमीत सिंह कालका ने बताया कि लंगर में जरूरतमंद लोगों को आक्सीजन प्रदान की जा रही है। रविवार से गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब परिसर के भाई लक्खी शाह चूड़ी बेचने वाले हॉल में 200 बेड वाले कोरोना केयर सेंटर की शुरुआत की जा रही है।


कमेटी को अमरीका के न्यूयार्क से 100 आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर भेजे गए हैं जो जल्दी ही कमेटी के पास पहुंच जाएगा। कन्सन्ट्रेटर भी जल्द ही संगत की सेवा में उपस्थित किए जाएंगे जिसके साथ आक्सीजन की कमी के साथ पूर करने में बड़ी सहायता मिलेगी। सेनीटाईजेशन मुहिम भी कॉलोनियों में शुरू की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed