फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Oxygen crisis in Delhi, Center made available immediately: Kejriwal

दिल्ली में ऑक्सीजन का संकट, केंद्र तत्काल उपलब्ध कराए : केजरीवाल

Wed, 21 Apr 2021 01:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Oxygen crisis in Delhi, Center made available immediately: Kejriwal
नई दिल्ली। कोरोना से बिगड़ते हालात के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन का गंभीर संकट बना हुआ है। कुछ अस्पतालों में कुछ ही घंटे के लिए ऑक्सीजन बची है, इसलिए केंद्र सरकार से अपील है कि वह दिल्ली को तत्काल ऑक्सीजन उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। दिल्ली सरकार केंद्र से भी लगातार बात कर रही है। राजधानी में बड़े स्तर पर ऑक्सीजन बेड बढ़ाने का काम भी जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देखा जा रहा है कि अस्पतालों में आने वाले अधिकतर मरीजों में ऑक्सीजन का स्तर कम पाया जा रहा है। उनको जल्द से जल्द ऑक्सीजन दी जा सके, ताकि उनके स्वास्थ्य में जल्द सुधार हो सके और बेहतर इलाज मिल सके। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का प्रयास है कि दिल्ली को अधिक से अधिक मात्रा में ऑक्सीजन की आपूर्ति मिले।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में दिल्ली में दूसरे राज्यों से आ रहे ऑक्सीजन के सिलिंडर पर भी विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि दिल्ली में नोएडा और राजस्थान से ऑक्सीजन के सिलिंडर आते हैं। नोएडा और राजस्थान से ऑक्सीजन के सिलिंडरों को दिल्ली तक पहुंचने में कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ता है। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को केंद्र सरकार से बात कर इन बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार से बातचीत जारी है और केंद्र से मांग की जा रही है कि नोएडा और राजस्थान से आने वाले ऑक्सीजन के सिलिंडरों बिना किसी रुकावट के दिल्ली आने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed