{"_id":"6ab7c94e3893df2879082de0","slug":"outstanding-contribution-to-medical-field-dr-ashutosh-mishra-honored-for-public-service-felicitated-by-mahant-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सा जगत में उत्कृष्ट योगदान: डॉ. आशुतोष मिश्रा को जनसेवा के लिए सम्मान, महंत अजीत मिश्रा ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सा जगत में उत्कृष्ट योगदान: डॉ. आशुतोष मिश्रा को जनसेवा के लिए सम्मान, महंत अजीत मिश्रा ने किया सम्मानित
Sat, 26 Sep 2026 07:02 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 26 Sep 2026 07:02 PM IST
सार
बदलती जीवनशैली के बीच हृदय, किडनी और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं लगातार महत्वपूर्ण विषय बन रही हैं। ऐसे में समय रहते जागरूकता, सही चिकित्सकीय सलाह और बचाव के उपायों को लोगों तक पहुंचाना जरूरी है।
विज्ञापन
डॉ. आशुतोष मिश्रा को जनसेवा के लिए सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदलती जीवनशैली के बीच हृदय, किडनी और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं लगातार महत्वपूर्ण विषय बन रही हैं। ऐसे में समय रहते जागरूकता, सही चिकित्सकीय सलाह और बचाव के उपायों को लोगों तक पहुंचाना जरूरी है। इसी विषय को लेकर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में प्रेस वार्ता एवं विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. आशुतोष मिश्रा को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान भारत माता मिशन के केंद्रीय अध्यक्ष एवं चिन्मय भारत न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत पं. अजीत मिश्रा ने प्रदान किया।
विज्ञापन
डॉ. आशुतोष मिश्रा एमडी एवं कंसल्टेंट एंडोक्राइनोलॉजिस्ट और मेटाबॉलिक फिजिशियन पैनेसिया हॉस्पिटल, वाराणसीहैं। वे चिकित्सा, जन-जागरूकता तथा चिकित्सकों के प्रशिक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। वेकार्डियाबकॉन सोसाइटी के महासचिव भी हैं। कार्यक्रम में उनके स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता से जुड़े प्रयासों को रेखांकित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर महंत पं. अजीत मिश्रा ने चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. आशुतोष मिश्रा के योगदान और सेवा-भाव की सराहना की। वहीं कार्डियाबकॉन सोसाइटी की चेयरपर्सन एवं कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. पल्लवी मिश्रा ने हृदय, किडनी और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य को एक साथ देखने की आवश्यकता पर विचार रखे। कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद और जन-जागरूकता को आगे बढ़ाना रहा।