{"_id":"64be88603529e80ec1078f0f","slug":"order-tomatoes-at-home-for-rs-70-per-kg-using-ondc-app-in-delhi-ncr-2023-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tomato Price: दिल्ली-NCR में मिल रहा 70 रुपये किलो टमाटर, बाजार जाने की भी नहीं जरूरत, घर बैठे ऐसे मंगवाएं","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Tomato Price: दिल्ली-NCR में मिल रहा 70 रुपये किलो टमाटर, बाजार जाने की भी नहीं जरूरत, घर बैठे ऐसे मंगवाएं
Mon, 24 Jul 2023 07:56 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 24 Jul 2023 07:56 PM IST
सार
दिल्ली एनसीआर में ओएनडीसी ऐप से आप 70 रुपये किलो टमाटर घर बैठे मंगवा सकते हैं। आप घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई एक्सट्रा चार्ज भी नहीं देना होगा।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में 70 रुपये किलो टमाटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली एनसीआर में टमाटर अभी भी महंगा है। ऐसे में जहां एक तरफ सरकार सस्ती दरों पर टमाटर बेच रही है तो वहीं एक ऑनलाइन कंपनी भी सस्ते टमाटर दे रही है। यह सुविधा दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए है। नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने सोमवार को ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स के जरिए 70 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से टमाटर बेच रही है।
विज्ञापन
एनसीसीएफ के प्रबंध निदेशक एनीस जोसेफ चंद्रा ने कहा कि हमने दिल्ली एनसीआर में टमाटर की बिक्री के लिए ओएनडीसी के साथ साझेदारी की है। 31 दिसंबर 2021 को ओएनडीसी की स्थापना की गई थी। जिसका मकसद खरीदार और विक्रेता को डिजिटल प्लेटफॉर्म मिल सके। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता रोजाना सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक अपना ऑर्डर दे सकते हैं और डिलीवरी अगले दिन की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
चंद्रा ने कहा कि शुरुआत में टमाटर ओएनडीसी में सूचीबद्ध किया है। इसका इंटरफेस बहुत आसान है। उपभोक्ता आसानी से इन ऐप्स पर जाकर 70 रुपये प्रति किलो की दर से टमाटर ऑर्डर कर सकते हैं। कोई भी उपभोक्ता केवल 2 किलोग्राम तक ही टमाटर ऑर्डर कर सकता है। फिलहाल, ई-कॉमर्स कंपनियां करीब 170-180 रुपये प्रति किलो टमाटर बेच रही हैं।
विज्ञापन