{"_id":"6019b2998ebc3e38d422d46d","slug":"opd-services-will-start-normally-in-aiims-from-tomorrow-ashram-news-noi563406215","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स में कल से सामान्य रूप से शुरू होंगी ओपीडी सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स में कल से सामान्य रूप से शुरू होंगी ओपीडी सेवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के घटते मामलों को देखते हुए एम्स में बृहस्पतिवार से ओपीडी सेवाएं सामान्य रूप से शुरू कर दी जाएगी। कोरोना संक्रमण के चलते काफी समय से अस्पताल में सीमित विभागों में ही मरीजों का इलाज किया जा रहा था। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 4 फरवरी से अस्पताल में ओपीडी सेवाओं को सामान्य रूप से चलाया जाएगा। प्रत्येक विभाग में नए पंजीकरण की संख्या 50 या कोविड नियम के तहत जो कम होगी वह रहेगी। इसके अलावा पुराने मरीजों के पंजीकरण की संख्या प्रत्येक विभाग में 100 होगी। साथ विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों के माध्यम से पंजीकृत रोगियों को नए और पुराने मामलों के लिए निर्धारित सीमा से परे विशेष स्लॉट के माध्यम से पंजीकृत किया जाएगा। इसके साथ ही एम्स में चलने वाले शाम की क्लीनिक एक बार फिर से शुरू हो जाएगी। इस क्लीनिक में प्रतिदिन हजारों लोग उपचार करवाने आते हैं। शाम के क्लीनिक को विभिन्न विभागों द्वारा निर्धारित सीमा के साथ फिर से शुरू किया जाएगा।
भविष्य के मरीजों का शुरू होगा पंजीकरण
भविष्य में एम्स में उपचार करवाने के लिए पंजीकरण फिर से शुरू हो गया है। मरीज अगले एक माह के लिए तारीख के आधार पर पंजीकरण करवा सकेंगे। एम्स के अनुसार, यह सुविधा नए रोगियों के लिए एक महीने के लिए खुली रहेंगी।
विज्ञापन
भविष्य के मरीजों का शुरू होगा पंजीकरण
भविष्य में एम्स में उपचार करवाने के लिए पंजीकरण फिर से शुरू हो गया है। मरीज अगले एक माह के लिए तारीख के आधार पर पंजीकरण करवा सकेंगे। एम्स के अनुसार, यह सुविधा नए रोगियों के लिए एक महीने के लिए खुली रहेंगी।
विज्ञापन