{"_id":"5d8fbdeb8ebc3e013d65256b","slug":"onion-sale-on-discounted-rate-start-in-delhi-ashram-news-noi46423955","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में रियायती दर के प्याज की बिक्री शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में रियायती दर के प्याज की बिक्री शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। लोगों को राहत देने के लिए दिल्ली सरकार ने रियासती दर पर प्याज बाजार में उतार दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली सचिवालय से 70 मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाई। वहीं, राशन की करीब 400 दुकानों पर भी सस्ता प्याज पहुंचा दिया गया है। दिल्ली के लोगों को 23.90 रुपये किलो की दर से प्याज मिलेगा।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जरूरत पड़ेगी तो दिल्ली सरकार प्याज की आपूर्ति और बढ़ाएगी। प्याज का स्टॉक भी बढ़ाया जाएगा। 10-5 बजे के बीच दिल्लीवाले दुकान से एक बार में अधिकतम पांच किलो तक प्याज खरीद सकेंगे। इसके लिए किसी को कोई पहचान पत्र नहीं देना होगा। केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि दिल्लीवाले अपनी जरूरत भर का ही प्याज खरीदेंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी केंद्र सरकार से जैसा प्याज मिल रहा है, उसे सीधे बाजार में उतार दिया गया है। आगे प्याज की गुणवत्ता देखने दिल्ली सरकार के दो अधिकारी नागपुर जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्याज की जमाखोरी करने वालों पर भी सरकार की नजर है। जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विधायकों की निगरानी में चलेगी वैन
दिल्ली सरकार फिलहाल हर विधानसभा क्षेत्र में एक वैन भेज रही है। विधायकों की निगरानी में यह अलग-अलग इलाकों में घूमेगी। हर विधानसभा क्षेत्र में वैन से रोज 700 किलो प्याज बेचा जाएगा। वहीं, राशन की दुकानों पर भी यह उपलब्ध रहेगी।