{"_id":"607359338ebc3ec79e7bc425","slug":"one-lakh-rewarded-gangster-gagan-pandit-nabed-with-aidee-ashram-news-noi5766194166","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख का इनामी गैंगस्टर गगन पंडित साथी समेत धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख का इनामी गैंगस्टर गगन पंडित साथी समेत धरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। पुलिस की स्पेशल सेल ने एक लाख के इनामी गैंगस्टर पश्चिम विहार निवासी गगन पंडित उर्फ गगन भारद्वाज (33) और उसके साथी 50 हजार के इनामी लाल कुआं निवासी वरुण उर्फ वीरू उर्फ गौरव (19) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के समय दोनों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी थी। गगन पंडित जीटीबी एन्क्लेव इलाके में 5 सितंबर 2020 को किन्नरों की गुरु एकता जोशी की गोलियां बरसाकर हत्या का आरोपी है। किन्नरों के दूसरे गुट ने एकता की हत्या के लिए उसे 55 लाख रुपये की सुपारी दी थी। फरीदाबाद में किन्नरों के एक ग्रुप की प्रमुख सोनम और वर्षा भी इस वारदात की साजिश में शामिल थीं।
स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाह के अनुसार, एकता कार से उतरकर अपनी मां अनिता व भाई आशीष के साथ जीटीबी एन्क्लेव स्थित घर में जा रही थी, तभी गगन पंडित व आमिर स्कूटी पर वहां आए। आमिर स्कूटी चला रहा था। गगन पंडित ने किन्नर गुरु एकता जोशी को छह गोलियां मारीं। यह मामला कई दिन तक मीडिया की सुर्खियां बना रहा।
एक सूचना के बाद एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार, कर्मवीर, पवन कुमार और एसआई राजेश कुमार की टीम ने 10 अप्रैल को सुबह निरंकारी समागम के पास जाल बिछाया। मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन की तरफ से स्कॉर्पियो कार आती दिखी। पुलिस ने रोकने का इशारा तो बदमाशों ने गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर बिना कोई गोली चलाए दोनों को दबोच लिया। गगन के पास से .32 बोर की स्वचालित पिस्टल, चार कारतूस और वरुण के पास से .315 बोर की सिंगल सूट पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
गगन पंडित ने खुलासा किया है कि उसने एकता जोशी की हत्या के लिए 55 लाख रुपये की सुपारी ली थी। वारदात को 7 लोगों ने अंजाम दिया था। जीटीबी एन्क्लेव के ही किन्नरों के एक ग्रुप के सदस्य मंजूर एलाही व कमल ने एकता जोशी, उसकी सौतेली मां अनिता जोशी की हत्या की सुपारी 55 लाख में दी थी। तीन किश्तों में 15 लाख रुपये एडवांस में दे दिए थे। किन्नरों के गुट में ट्रांस यमुना के इलाके में वर्चस्व को लेकर रंजिश थी।
पुलिस के मुताबिक, गगन पंडित के खिलाफ दिल्ली और यूपी में हत्या का एक, हत्या के प्रयास के चार, डकैती के तीन, रॉबरी के तीन, आम्स एक्ट और चोरी समेत 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में रॉबरी केस में भी वह वांछित था।