फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   One injured in bullet and knife during clash between two groups over old enmity

पुराना झगड़ा बना विवाद: दो गुटों में जमकर हुई झड़प, गोली चली... चाकू से ताबड़तोड़ हमला; पत्थरबाजी भी हुई

Mon, 24 Jul 2023 10:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 24 Jul 2023 10:17 PM IST
सार

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। घटना के दौरान नाबालिग समेत दो घायल हो गए। पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज कर नाबालिग समेत छह को पकड़ा है।

विज्ञापन
One injured in bullet and knife during clash between two groups over old enmity
सीसीटीवी में कैद हुई घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदर्श नगर के लालबाग इलाके में रविवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट भिड़ गए। झगड़े के दौरान नाबालिग ने युवक पर गोली चला दी। गुस्साए युवक ने अपने साथियों के साथ पीछाकर गोली चलाने वाले नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर दो अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए हैं। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाबालिग समेत छह लोगों को पकड़ा है। इनके कब्जे से पिस्टल, कारतूस और चाकू बरामद हुई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज को खंगालकर वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में नाबालिग के अलावा अमर, नईम विजय, अमन और एक अन्य है। जानकारी के मुताबिक, नाबालिग और अमर दोनों परिवार के साथ लाल बाग, आदर्श नगर में रहते हैं। दोनों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। शुरुआती जांच में पता चला कि रात करीब दस बजे अमर अपने साथियों के साथ कहीं जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग ने दोस्तों संग चला दी गोली
इसी दौरान नाबालिग अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और अमर पर गोली चला दी। गोली अमर को छूती हुई निकल गई। उसके बाद अमर अपने साथियों के साथ नाबालिग के पीछे भागा और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। साथ ही उसके दोस्तों ने नाबालिग पर ईंट से हमला कर उसे घायल कर दिया। 

विज्ञापन

लोगों ने शांत कराया मामला
लोगों ने बीचबचाव कर मामले को शांत किया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना में नाबालिग और अमर दोनों घायल हो गए। पुलिस ने नाबालिग और अमर को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़की से छेड़छाड़ को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed