फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   One infected person is dying in the delhi in every 4 minutes

दिल्ली का हाल : राजधानी में हर 4 मिनट में हो रही है एक कोरोना संक्रमित की मौत

Sat, 01 May 2021 05:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली
अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 01 May 2021 05:15 AM IST
सार

  • एक सप्ताह से रोजाना 380 लोग गवां रहे हैं जान
  • लगातार बढ़ रहे मौत के आंकड़ों के साथ कुल मृत्युदर में भी इजाफा
  • पिछली लहर के मुकाबले करीब 4 गुना ज्यादा मौत

विज्ञापन
One infected person is dying in the delhi in every 4 minutes
delhi corona death - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजधानी में कोरोना का संक्रमण कितना भयानक रूप ले चुका है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में प्रत्येक 4 मिनट में एक कोरोना संक्रमित की मौत हो रही है। लगातार बढ़ रहे मौत के आंकड़ों के साथ कुल मृत्युदर में भी इजाफा हो रहा है। आलम यह है कि देश के प्रमुख शहरों में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें दिल्ली में ही हो रही है। 

विज्ञापन


दिल्ली में पिछले 4 दिनों में कुल 1527 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घण्टे में ही 395 लोग दम तोड़ चुके है। हर एक घण्टे में 17 लोग जान गवां रहे है। इस हिसाब से देखे तो प्रति चार मिनट में एक मौत हो रही है। मृतकों की लगातार बढ़ती संख्या के चलते कुल मौत का आंकड़ा भी 15,772 पहुँच गया है। देश के प्रमुख चार शहरों मुंबई, चेन्नई कोलकाता और दिल्ली में सबसे ज्यादा मौते दिल्ली में ही हुई है।   इस समय राजधानी में 4 हजार से ज्यादा मरीज आईसीयू में भर्ती है। इन सभी रोगियों की हालत काफी गंभीर है ऐसे में आने वाले समय में मौत के आंकड़ों में गिरावट होती नहीं दिखाई दे रही है। 
विज्ञापन


मौत के बढ़ते मामलों पर अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ प्रदीप कुमार सिंघल का कहना है कि दिल्ली में पिछले 1 महीने से रिकॉर्ड स्तर पर संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। अधिक संक्रमित मिलने की वजह से मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोरोना का डबल म्युटेंट और नया स्ट्रेन काफी घातक साबित हो रहा है। इस समय संक्रमित होने के बाद मरीज के फेफड़े तीन से चार दिन में ही खराब हो रहे हैं, और उनको अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है। इसके चलते कई लोगों की मौत हो रही है। डॉक्टर के मुताबिक, इस समय जरूरी है कि गंभीर रोगियों को जल्द से जल्द इलाज मिले। साथ ही कुछ और सख्ती भी बरतने की जरूरत है, जिससे संक्रमण के दैनिक मामलों पर लगाम लगाई जा सके।

पिछली लहर के मुकाबले करीब 4 गुना ज्यादा मौत
राजधानी में पिछले साल नवंबर में आई कोरोना की तीसरी लहर के मुकाबले इस समय करीब चार गुना लोगों की मौत रोजाना हो रही है । तब नवंबर में प्रतिदिन औसतन 100 लोग जान गवा रहे थे । वहीं, इस समय यह आंकड़ा 380 का है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस समय दिल्ली में अन्य राज्यों के काफी मरीज गंभीर हालत में भर्ती हो रहे हैं। उन लोगों की भी मौतें हो रही। इससे मौतों के आंकड़ों में इजाफा हो रहा है। 

पिछले 10 दिन के मौत के आंकड़े
तारीख - मौत
29-      395
28-      368
27        381
26        380
25        350
24        357
23        348
22        306
21       249
20      277

नोट- आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं और 29 अप्रैल तक के हैं

 

फरीदाबाद में एक परिवार के चारों सदस्यों की मौत

कोरोना महामारी से हर तरफ हाहाकार है। फरीदाबाद की फ्रंटियर कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार के चारों सदस्यों की कोरोना के कारण मौत हो गई। इलाके के लोगों ने उनके इलाज के लिए पैसे भी जमा किये लेकिन वे किसी को बचा न सके। कॉलोनी की आरडब्ल्यूए के प्रधान अजय अरोड़ा ने बताया कि परिवार के चार सदस्यों की मौत महज 10 दिन के अंदर हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed