{"_id":"647f3f4968d7e69d900702f1","slug":"one-crore-ex-gratia-to-corona-warriors-by-delhi-government-latest-news-update-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Warriors: कोरोना योद्धाओं के साथ केजरीवाल सरकार; एक करोड़ की सम्मान राशि देकर कर रही मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Warriors: कोरोना योद्धाओं के साथ केजरीवाल सरकार; एक करोड़ की सम्मान राशि देकर कर रही मदद
Tue, 06 Jun 2023 09:31 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 06 Jun 2023 09:31 PM IST
सार
दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार कोरोना के खिलाफ लड़ाई में योद्धाओं की तरह लड़ने वाले लोगों के परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सरकार ने कोविड योद्धाओं की पीड़ा को समझा है। दिल्ली सरकार ने उन्हें जरूरत पड़ने पर मदद का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली की 'आप' सरकार कोरोना के दौरान जान गंवाने वाले योद्धाओं के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इसके तहत सरकार कोरोना के दौरान जान गंवाने वाले योद्धाओं के परिजनों को एक करोड़ की 'सम्मान राशि' मुहैया करा रही है। हालांकि, सरकार का कहना है कि कोरोना योद्धाओं की जान की कीमत नहीं लगाई जा सकती, लेकिन यह एक करोड़ की 'सम्मान राशि' उनके द्वारा किए गए बलिदान को श्रद्धांजलि मात्र है।
विज्ञापन
कृष्णकांत कपिल के परिवार की मदद के लिए आगे आई सरकार
कैबिनेट मंत्री राज कुमार आनंद ने 15 मई को कोविड योद्धा कृष्णकांत कपिल के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में ड्यूटी करते वक्त जान गंवा दी थी। उनकी सेवा के लिए दिल्ली सरकार ने उनके परिवार को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा। कृष्ण कांत कपिल शिक्षक थे, जिन्होंने महामारी के दौरान रिठाला जोन के सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दिल्ली सरकार के भूख राहत केंद्र में ड्यूटी की थी।
विज्ञापन
मंत्री ने की कोविड योद्धाओं के परिजनों से मुलाकात
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन 18 मई को दो कोरोना योद्धाओं के घर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ की सम्मान राशि का चेक भी सौंपा। वे विकासपुरी में रजनी चौहान और बसईदारापुर में मधु राणा के घर पहुंचे। रजनी चौहान प्रसूति एवं बाल स्वास्थ्य केंद्र में नर्सिंग ऑफिसर और मधु राणा निगम प्रतिभा विद्यालय, बसईदारापुर में शिक्षक के रूप में तैनात थीं।
विज्ञापन
डॉ. प्रेरणा जैन के परिवार को सौंपा एक करोड़ का चेक
इसके बाद 22 मई को इमरान हुसैन ने दिवंगत डॉ. प्रेरणा जैन के परिजनों से मुलाकात की। दिल्ली के कमला नगर स्थित मोहल्ला क्लीनिक में ड्यूटी के दौरान डॉ. जैन की मौत हो गई थी। मंत्री के साथ स्थानीय विधायक अखिलेश त्रिपाठी, सिविल लाइंस के एसडीएम और राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। इस दौरान मंत्री ने डॉ. प्रेरणा जैन के परिजनों को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि भेंट की।वे
कोविड योद्धा रवि कुमार के परिजनों से मिलने पहुंचे मंत्री
फिर 25 मई को इमरान हुसैन ने कोविड योद्धा दिवंगत रवि कुमार के परिवार को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान स्थानीय विधायक और समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद भी मौजूद थे। वे रवि कुमार के निवास स्थान पश्चिमी पटेल नगर पहुंचे थे। रवि कुमार की उम्र लगभग 32 वर्ष थी, जब उनकी पहली पोस्टिंग दिल्ली सरकार के आचार्यश्री भिक्षु सरकारी अस्पताल में कनिष्ठ सहायक के रूप में हुई थी। वे महामारी के दौरान अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे थे, जब वह वायरस से संक्रमित हो गए थे।
गायत्री शर्मा के परिवार को दी आर्थिक मदद
इसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने 30 मई को पहाड़गंज निवासी दिवंगत गायत्री शर्मा के परिजनों से मिलकर उन्हें एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा। 1998 से जीटीबी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत गायत्री शर्मा ने महामारी के दौरान गाजीपुर स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी की थी। इसी दौरान लोगों की सेवा करते समय वह कोरोना से संक्रमित हुईं और जिंदगी की जंग हार गईं। इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कोरोना योद्धाओं के जीवन की कीमत नहीं लगाई जा सकती, लेकिन यह 'सम्मान राशि' केजरीवाल सरकार की ओर से उनके प्रति एक श्रद्धांजलि है।