फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   One arrested for cheating 50 lakhs

टिफंड योजना पर आकर्षक रिटर्न देने का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Fri, 18 Jun 2021 09:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
One arrested for cheating 50 lakhs
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने चिटफंड योजना के जरिए आकर्षक रिटर्न देने का आश्वासन देकर निवेशकों से ठगी करने वाले को गिरफ्तार किया है। अपने कारोबार में घाटा होने के बाद आरोपी ने आसपास रहने वाले लोगों से धोखाधड़ी की। करीब पचास लाख रुपये जमा होने पर घर बेचकर फरार हो गया।
विज्ञापन

शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरके सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान संगम विहार निवासी मूलचंद के रूप में हुई है। वर्ष 2021 में 24 लोगों ने मूलचंद के खिलाफ फर्जीवाड़ा और ठगी करने की शिकायत की। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि आरोपी ने उन्हें 10 हजार रुपये को 20 महीने तक जमा करने के लिए कहा। उसके बाद आकर्षक रिटर्न देने का वादा किया था लेकिन जब रुपये वापस करने का समय आया तो आरोपी अपना मकान बेचकर फरार हो गया। पुुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी निवेशकों के करीब 50 लाख रुपये लेकर फरार हुआ है। आरोपी ने निवेशकों को रुपये लौटाने के लिए चेक दिए थे जो बैंक में जमा करते ही बाउंस हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे संगम विहार में ही दूसरी जगह से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसका घर में ही डिस्पोजल प्लेट का कारोबार था। कारोबार में घाटा होने पर उसने चिटफंड के जरिए आसपास रहने वाले लोगों को रुपये जमा करने के लिए राजी कर लिया। जनवरी 2021 में उसे पैसे वापस करने थे। उस समय 50 लाख रुपये जमा हो चुके थे, जिसे लेकर वह फरार हो गया। पुलिस उससे पूछताछ कर फर्जीवाड़ा में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed