{"_id":"6ae1eb79a2135739e804358a","slug":"on-the-occasion-of-her-first-karwa-chauth-the-cm-gifted-rs-1-lakh-each-to-51-daughters-ashram-news-c-340-1-del1011-161073-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: पहले करवाचौथ पर 51 बेटियों को सीएम ने दिए एक-एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: पहले करवाचौथ पर 51 बेटियों को सीएम ने दिए एक-एक लाख रुपये
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बोलीं-दिल्ली की हर बेटी की बड़ी बहन बनकर साथ खड़ी हूं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में सामूहिक विवाह के बाद 51 नवविवाहित बेटियों को उनके पहले करवाचौथ पर एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में सभी बेटियों को सहायता राशि के चेक के साथ करवाचौथ किट भी सौंपी। लाडली फाउंडेशन ने मार्च में इन बेटियों का सामूहिक विवाह कराया था। मुख्यमंत्री ने बेटियों को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।
मुख्यमंत्री ने जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग करने के साथ उनके जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर भी साथ देने को संवेदनशील पहल बताया। इससे बेटियों और उनके परिवारों को आर्थिक मदद के साथ भावनात्मक संबल देने का संदेश दिया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बेटियों से आत्मीय संवाद किया और उनके परिवारों व वैवाहिक जीवन के अनुभवों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दिल्ली की हर बेटी की बड़ी बहन के रूप में वह उसके साथ खड़ी हैं। किसी भी परेशानी या कठिन परिस्थिति में घबराने के बजाय बेटियां अपनी बात खुलकर बताएं। मुख्यमंत्री ने बेटियों को आत्मविश्वास के साथ अपने सपने पूरे करने और अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बेटियों का सुख, सम्मान और आत्मनिर्भरता सर्वोपरि है। उनके जीवन में सम्मान, सुरक्षा और सहयोग का एहसास होना चाहिए।