फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Old women was hit on his head with a stick, died

बुजुर्ग महिला के सिर पर मारा डंडा, मौत

Wed, 21 Apr 2021 01:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Old women was hit on his head with a stick, died
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने बुजुर्ग महिला पुष्पा देवी (61) के सिर पर डंडा मार दिया। जख्मी हालत में महिला को अरुणा आसफ अली अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान पुष्पा देवी की मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष ने आरोपों को गलत बताया है। फिलहाल पुलिस ने पुष्पा देवी के बेटे की शिकायत पर गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुष्पा के बेटों व परिजनों के खिलाफ मारपीट व छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुष्पा देवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पुष्पा देवी गली नंबर-6 वजीराबाद में रहती थीं। परिवार में पति रविंद्र कुमार, बेटे नितिन चौधरी, सचिन व एक अन्य हैं। नितिन पेशे से वकील है। आरोप है कि 12 अप्रैल की रात पुष्पा देवी गाय को रोटी डाल रही थीं। तभी पड़ोस में रहने वाली युवती खाली प्लॉट में कूड़ा डालने लगी। पुष्पा देवी ने विरोध किया तो युवती झगड़ा करने लगी। युवती का पूरा परिवार वहां आ गया। बालकनी से पूरा घटनाक्रम देख रहे नितिन व सचिन भी पहुंच गए और दोनों परिवारों में झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है कि इस दौरान पुष्पा देवी के सिर पर किसी ने डंडा मार दिया। इससे वह घायल हो गईं। 15 अप्रैल को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। नितिन ने दूसरे पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है नितिन, सचिन व उनके अन्य परिजनों ने भी हमला किया था। उनके घर की युवती, पड़ोस के खाली प्लॉट से पूजा के लिए रेत लेने गई थी। तभी पुष्पा झगड़ा करने लगी। आरोपियों ने युवती से मारपीट और छेड़छाड़ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed