{"_id":"6100134a1736d27c7806b801","slug":"old-man-sleeping-outside-his-house-shot-dead-police-in-search-of-named-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Tue, 27 Jul 2021 07:38 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 27 Jul 2021 07:38 PM IST
सार
छानबीन के दौरान पुलिस को मौके से एक खोखा मिला। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया। अजीत सिंह के बेटे राजेश ने पुलिस को बताया कि उसके घर का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के पालम एक्सटेंशन इलाके में घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने बुजुर्ग के बड़े भाई व उसके दो बेटों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इनके बीच सोमवार को मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर नामजद आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त अजीत सिंह (62) के रूप में हुई है। अजीत सिंह अपने परिवार के साथ हरिजन बस्ती पालम एक्सटेंशन इलाके में रहते थे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पुलिस को अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या करने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि अजीत सिंह को काफी नजदीक से सिर में गोली मारी गई है। अजीत की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
छानबीन के दौरान पुलिस को मौके से एक खोखा मिला। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया। अजीत सिंह के बेटे राजेश ने पुलिस को बताया कि उसके घर का निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान सीमेंट के कुछ छींटे उसके ताऊ किशन सिंह के मकान पर पड़ गया। इस बात को लेकर किशन सिंह और उसके दोनों बेटे सोमवार को दिन भर झगड़ा करते रहे।
विज्ञापन
अजीत सिंह के परिवार वालों ने मकान का निर्माण होने के बाद उनके मकान में पेंट करवाने की बात कहीं। लेकिन किशन और उसके बेटे लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे। राजेश ने बताया कि किशन सिंह के दोनों बेटे कुछ अन्य लड़कों के साथ दिन भर उसके घर के आस पास घूमते रहे। सोमवार रात खाना खाने के बाद अजीत सिंह अपने घर के बाहर चारपाई पर सो गए। सुबह में अजीत सिंह की पत्नी की नींद खुली।
उसने बाहर आकर देखा कि अजीत सिंह बारिश में भींग रहे हैं। उसने पति को आवाज देकर जगाने की कोशिश की, लेकिन उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। उसके बाद वह पास गई तो उसने सिर में गोली लगी हुई देखी। उसके बाद सभी घरवालों को घटना की जानकारी मिली।
राजेश ने बताया कि वह कूलर चलाकर सो रहा था इसलिए गोली चलने की आवाज नहीं सुनी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अजीत सिंह के परिवार वालों के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।