फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   number of corona patient raised as sample of testing increased Amidst festivals nearly double number of patients found  

दिल्ली: त्योहारों के बीच सैंपलों की जांच बढ़ते ही कोरोना संक्रमण में उछाल, करीब दोगुना मरीज मिले

Tue, 02 Nov 2021 06:49 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 02 Nov 2021 06:49 PM IST
सार

दिल्ली में पिछले एक दिन में 34 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। साथ ही 42 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। सोमवार को 18 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे और 49 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया था।

विज्ञापन
number of corona patient raised as sample of testing increased Amidst festivals nearly double number of patients found  
जम्मू में कोरोना टेस्ट करवाने के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

त्योहारों के बीच राजधानी में कोरोना वायरस की जांच में करीब आठ हजार सैंपल की बढ़ोतरी होने से संक्रमित मरीजों की संख्या में भी उछाल दर्ज किया गया है। पिछले एक दिन में 48831 सैंपल की जांच हुई थी, जिनमें 0.07 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले। जबकि बीते सोमवार को 40990 सैंपल की जांच हुई थी और उसमें 0.04 फीसदी ही संक्रमित मिले थे।

विज्ञापन

 
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिल्ली में पिछले एक दिन में 34 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। साथ ही 42 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। सोमवार को 18 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे और 49 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया था।
विज्ञापन

 
फिलहाल राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1439922 हो चुकी है, जिनमें से 1414522 मरीज अब तक ठीक हुए हैं, लेकिन 25091 मरीजों की मौत हो चुकी है। अभी कोरोना के 309 मरीज सक्रिय हैं, जिनमें 141 आइसोलेशन में हैं। वहीं 134 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। विभाग ने यह भी बताया कि पिछले एक दिन में 53046 लोगों को वैक्सीन दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed