फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Now the use of Cow dung cakes will be done in cremation, Northern and Eastern Municipal Corporation approved

फैसला : अब दाह संस्कार में होगा उपलों का इस्तेमाल, उत्तरी और पूर्वी नगर निगम ने मंजूरी दी

Tue, 04 May 2021 07:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 04 May 2021 07:50 AM IST
सार

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर जय प्रकाश ने बताया कि निगम के अधिकार क्षेत्र में स्थित सभी गोशालाओं से कहा गया है कि वह गाय के गोबर से उपले बनाने की मशीनें अपने यहां लगाएं। उन्होंने कहा कि सीएसआर निधि से इन मशीनों को लगाने के लिए धन दिया जाएगा।

विज्ञापन
Now the use of Cow dung cakes will be done in cremation, Northern and Eastern Municipal Corporation approved
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड-19 से हो रही मौतों की बढ़ती संख्या और दाह-संस्कार के लिए लकड़ी की कमी को ध्यान में रखते हुए उत्तरी और पूर्वी नगर निगम ने मृतकों के अंतिम संस्कार में गाय के गोबर से बने उपलों के उपयोग की अनुमति दे दी है। 
विज्ञापन


उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर जय प्रकाश ने बताया कि निगम के अधिकार क्षेत्र में स्थित सभी गोशालाओं से कहा गया है कि वह गाय के गोबर से उपले बनाने की मशीनें अपने यहां लगाएं। उन्होंने कहा कि सीएसआर निधि से इन मशीनों को लगाने के लिए धन दिया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अपने अधिकार क्षेत्र में स्थित विभिन्न श्मशानों में मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए गाय के गोबर से बने उपलों के उपयोग को अनुमति दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पराली और गाय का गोबर को मिलाकर बनने वाले उपलों को बनाने में निगम एनजीओ, स्वयं सहायता समूहों और अन्य सामाजिक संगठनों से मदद लेगा और विभिन्न श्मशानों में लकड़ी के स्थान पर उपले उपलब्ध कराएगा। वहीं पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मेयर निर्मल जैन ने भी कहा कि उन्होंने भी सात-आठ दिन पहले ऐसे ही प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed