फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Not a single corona patient admitted in Loknayak Hospital

लोकनायक अस्पताल में कोरोना का एक भी मरीज नहीं हुआ भर्ती

Fri, 22 Jan 2021 07:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
Not a single corona patient admitted in Loknayak Hospital
लोकनायक अस्पताल में कोरोना
विज्ञापन

का एक भी मरीज नहीं हुआ भर्ती
पिछले 10 माह में ऐसा पहली बार हुआ
पहले रोज 40 से 50 मरीज भर्ती होते थे
अस्पताल के निदेशक ने जताई खुशी
संक्रमण के घटते मामलों को देखते हुए कई विभाग शुरू किए गए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम होते जा रहे हैं। इससे अस्पतालों में भी मरीज घट रहे हैं। कोरोना की वर्तमान हालत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली सरकार के सबसे बड़े कोविड अस्पताल लोकनायक में शुक्रवार को कोरोना का एक भी मरीज भर्ती नहीं हुआ। संक्रमण की शुरुआत के बाद पिछले 10 माह में किसी एक दिन में ऐसा पहली बार हुआ है।
अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि दिल्ली में कोरोना के मामले कम हो रहे हैं। उनके अस्पताल में 10 माह में पहली बार बीते 24 घंटे में कोरोना का कोई भी मरीज भर्ती नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के कर्मचारियों ने महामारी का वह दौर भी देखा जब रोजाना 40 से 50 मरीज भर्ती होते थे। सभी की मेहनत का नतीजा है कि अब संक्रमण कम हो रहा है। यह खुशी की बात है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उठाए गए महत्वपूर्ण कदम, रिकॉर्ड जांच और कंटेनमेंट जोन में की गई सख्ती के चलते दिल्ली में कोरोना पर लगाम लगी है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मामले और भी कम होंगे। डॉक्टर सुरेश ने बताया कि अस्पताल में इस समय कोरोना के महज 13 मरीज भर्ती हैं। संक्रमण की शुरुआत के बाद ऐसा पहली बार है कि मरीजों की संख्या इतनी कम हुई है। यहां अब तक करीब 15 हजार मरीजों का इलाज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आर्थोपैडिक विभाग भी शुरू हुआ
लोकनायक में आर्थोपेडिक विभाग भी शुरू हो गया। सोमवार से प्रसूति रोग विभाग भी शुरू कर दिया गया था। शुक्रवार को अस्पताल के प्रसूति विभाग में एक नॉन कोविड गर्भवती महिला का प्रसव हुआ।
पिछले 10 महीने में यह पहली बार है जब अस्पताल में किसी नॉन कोरोना वार्ड में गर्भवती महिला की डिलवरी हुई है। कोरोना काल में अस्पताल में करीब 600 गर्भवती महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया था, लेकिन ये सभी या तो कोरोना से पीड़ित थीं या कोरोना की संदिग्ध थीं। अस्पताल में आने वाले दिनों में अन्य विभागों को भी जल्द शुरू करने की योजना है।

--
नए स्ट्रेन के 53 मरीजों को मिली छुट्टी
लोकनायक अस्पताल में अब तक कोरोना के नए स्टैन के 80 मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें से 53 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। इस समय दो मरीज भर्ती हैं। सभी मेें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। पिछले 24 घंटे में अस्पताल में नए स्ट्रेन का एक भी मरीज भर्ती नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed