फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   North India under intense heat, the temperature in Delhi is close to 50 degrees

Weather Woes : प्रचंड गर्मी से उबल रहा उत्तर भारत, दिल्ली में तापमान 50 डिग्री के पास; चूरू में 50 के पार

Wed, 29 May 2024 05:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 29 May 2024 05:18 AM IST
सार

राजस्थान के चूरू में पारा 50 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया है। अन्य शहरों में भी तापमान 48-49 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। दिल्ली में भी पारा 50 डिग्री को छूने की ओर है।

विज्ञापन
North India under intense heat, the temperature in Delhi is close to 50 degrees
गर्मी का सितम - फोटो : एजेंसी

विस्तार

आसमान से बरसती आग से उत्तर भारत उबलने लगा है। राजस्थान के चूरू में पारा 50 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया है। अन्य शहरों में भी तापमान 48-49 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। दिल्ली में भी पारा 50 डिग्री को छूने की और है। वहीं, यूपी के झांसी में दिन का पारा 49 डिग्री रहा। आगरा में तापमान 48.6 और वाराणसी में 47.6 डिग्री रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ  के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, यूपी में मई माह में इतनी तपिश कभी नहीं रही। 

विज्ञापन


पहाड़ी राज्यों में भी गर्मी कहर ढा रही है। जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग में पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके चलते स्कूलों में छुट्टी की घोषणा करनी पड़ी। हिमाचल के ऊना में पारा 44 डिग्री को पार कर चुका है।
विज्ञापन


जयपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि मंगलवार को चूरू देश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 50.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन में सबसे अधिक है। इससे पहले यहां एक जून, 2019 को पारा 50.8 डिग्री दर्ज किया गया था। चूरू के अलावा राजस्थान के गंगानगर में तापमान 49.4, पिलानी और झुंझुनू में 49, बीकानेर में 48.3, कोटा में 48.2, जैसलमेर में 48 और जयपुर में 46.6 डिग्री दर्ज किया गया। पिलानी में इससे पहले 2 मई, 1999 को अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री दर्ज किया गया था। राज्य सरकार ने बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी दो दिन नहीं मिलेगी लू से राहत
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी के तीन केंद्रों पर तापमान 50 डिग्री के पास पहुंच गया। मुंगेशपुर व नरेला में अधिकतम तापमान 49.9 व नजफगढ़ में 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने कहा कि अभी कम से कम दो दिन प्रचंड गर्मी और लू से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। 

दिल्ली में गर्मी के कड़े तेवर से झुलस रहे लोग
दिल्ली में गर्मी के कड़े तेवर से लोग झुलसने को मजबूर हैं। मंगलवार को तो दिल्ली के मौसम विभाग के तीन केंद्रों पर तापमान 49 डिग्री से अधिक होने के कारण पचास डिग्री की तपिश महसूस हुई। 

मुंगेशपुर व नरेला में अधिकतम तापमान 49.9 और नजफगढ़ में तापमान 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिल्ली के मानक केंद्र सफदरजंग में तापमान पांच डिग्री अधिक 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 57 साल के इतिहास में पहली बार मंगलवार को आयानगर और 51 साल में रिज में तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया। 

आयानगर के 1967 से 2023 तक के अधिकतम तापमान के आंकड़े को देखें तो 28 मई 1988 को 47.4 डिग्री और 11 जून 2019 को तापमान 47 दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को 47.6 दर्ज किया गया। वहीं, रिज में मंगलवार को तापमान 47.5 दर्ज किया गया, जो ऑल टाइम रिकॉर्ड बना। रिज के 1973 से 2023 तक के आंकड़ों के अनुसार 16 मई 2022 को तापमान 47.2 और 7 जून 2014 को तापमान 46.3 डिग्री दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि राजधानी में सफदरजंग मानक केंद्र है। मंगलवार को यहां तापमान 45.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान बीते चार साल में दूसरा बार सबसे अधिक है। 27 मई 2020 को सफदरजंग में तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया था। ऑल टाइम रिकॉर्ड की बात करें तो 1931 से 2023 तक सफदरजंग में 29 मई, 1944 को तापमान 47.2 और 17 जून 1945 को तापमान 46.7 डिग्री दर्ज किया गया था। 

पश्चिमी विक्षोभ से दो दिन बाद मामूली राहत
मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन तक ऐसी ही गर्मी बनी रहेगी। बुधवार को भी गर्मी व लू का रेड अलर्ट है। इस दौरान तापमान 46 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि दिन में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। दिन में 25-35 किलोमीटर प्रतिघंटा की हिसाब से धूल भरी हवाएं चलेंगी। 30 मई को भी लगभग ऐसी स्थिति रहेगी। शाम से मौसम में बदलाव होगा। 

  • पश्चिमी विक्षोभ के कारण 31 मई व एक जून को तापमान में दो से तीन डिग्री की मामूली गिरावट होगी। विभाग ने 31 मई व एक जून को मामूली बारिश व धूल भरी हवाएं चलने की संभावना जताई है। जून के पहले सप्ताह तक भले ही तापमान दो से तीन डिग्री कम हो जाए, लेकिन गर्मी 45 डिग्री से अधिक वाली ही महसूस होगी। 

बुंदेलखंड में लू और बुखार से 12 की मौत
कानपुर। बुंदेलखंड में तेज धूप व गर्म हवाओं के चलते लू और बुखार की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा छह लोगों की मौत महोबा, तीन की हमीरपुर और दो की बांदा में हुई। वहीं, चित्रकूट में एक व्यक्ति की जान चली गई। संवाद 

यूपी में सारे रिकॉर्ड टूटे
यूपी में गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। झांसी में पारा 49 डिग्री पहुंच गया, जो 132 वर्ष में सर्वाधिक है। आगरा, हमीरपुर व प्रयागराज में पारा 48.2, कानपुर व वाराणसी में 47.6 और फतेहपुर में 47.2 डिग्री रहा जो मई महीने का अब तक का रिकॉर्ड है।



सप्ताहांत में बारिश के आसार
मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में बृहस्पतिवार को पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बनने की उम्मीद है, जिससे सप्ताहांत में इस क्षेत्र में बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed