{"_id":"6167333e8a6b1573dd3fde76","slug":"nine-year-old-murdered-for-ransom-ashram-news-noi610261258","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरौती के लिए नौ साल के मासूम की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरौती के लिए नौ साल के मासूम की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। उत्तम नगर इलाके में फिरौती के लिए एक मासूम की अगवा कर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त अंकुश कुमार (9) के रूप में हुई है। पुलिस ने छानबीन के दौरान मुख्य आरोपी बिपिन भंडारी को बुधवार देर रात हिरासत में लिया। इसके बाद एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से मासूम का शव प्लास्टिक के कट्टे में बरामद हुआ।
पुलिस ने मामले में अब तक आधा दर्जन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए सभी आरोपी निर्माणाधीन साइट पर मजदूर हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर बाकी साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने गला घोंटकर मासूम को मौत के घाट उतारा।
पुलिस के मुताबिक विद्या विहार, उत्तम नगर निवासी रामदर्श महतो ने सोमवार रात को अपने बेटे अंकुश के गायब होने की शिकायत उत्तम नगर थाने में दर्ज कराई थी। पीड़ित रामदर्श ने बताया कि उसके परिवार में पत्नी व चार बच्चे हैं। उसका छोटा बेटा अंकुश चौथी कक्षा में पढ़ता है। पीड़ित दंपती मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
सोमवार शाम को अंकुश अपने घर के पास एक पार्क में खेल रहा था। वह अचानक गायब हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर मासूम की तलाश शुरू की। मंगलवार को एक अज्ञात नंबर से रामदर्श के मोबाइल पर कॉल आई। कॉलर ने बताया कि बच्चा उनके पास है। उसकी सही सलामत वापसी के लिए आरोपियों ने पांच लाख की मांग की।
रुपये न होने की बात कर रामदर्श ने मना कर दिया। इसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने टेक्नीकल सर्विलांस की मदद से बुधवार रात को मुख्य आरोपी बिपिन भंडारी (28) को दबोच लिया। पुलिस ने इसकी निशानदेही पर बाकी आरोपियों को भी हिरासत में लिया है। देर रात पुलिस ने विद्या विहार की एक इमारत से मासूम का शव बरामद कर लिया।