फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Niira Radia questioned by Economic offence wing for 4 hours in Rs 300 crore loan embezzlement case

300 करोड़ का घोटाला: नीरा राडिया से आर्थिक अपराध शाखा ने चार घंटे तक की पूछताछ, नहीं मिला संतोषजनक जवाब

Sun, 31 Oct 2021 10:29 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 31 Oct 2021 10:29 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि राडिया से करीब 50 सवाल पूछे गए। हालांकि उन्होंने सभी के जवाब दिए, लेकिन वो संतोषजनक नहीं थे। इसलिए जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी उन्हें फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

विज्ञापन
Niira Radia questioned by Economic offence wing for 4 hours in Rs 300 crore loan embezzlement case
नीरा राडिया - फोटो : PTI

विस्तार

यस बैंक से 300 करोड़ रुपये लोन लेकर हेराफेरी में दो निदेशक और एक फर्जी कंपनी के मालिक को गिरफ्तार करने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने कॉरपोरेट लॉबिस्ट और नयाती हेल्थकेयर की चेयरमैन नीरा राडिया से रविवार को पूछताछ की। यह पूछताछ करीब चार घंटे तक चली।
विज्ञापन


एक विरष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनसे करीब 50 सवाल पूछे गए। हालांकि उन्होंने सभी के जवाब दिए, लेकिन वो संतोषजनक नहीं थे। इसलिए जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी उन्हें फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि पिछले साल इस कथित बैंक लोन का मामला दर्ज होने के बाद दोनों पक्षों ने समझौते के माध्यम से इसे सुलझाने के लिए रजामंदी व्यक्त की थी, लेकिन बाद में यह नहीं हुआ। हमें इस मामले को हर कोण से जांचना पड़ा। इसी कड़ी में दोनों पक्षों को जांच के लिए नोटिस भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में शामिल सभी पक्षों के सारे बैंक खाते और लेनदेन में उपयोग किए जाने वाले संबंधित दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इससे पहले 14 अक्तूबर को पुलिस ने नयति हेल्थ केयर एंड रिसर्च एनसीआर प्राइवेट लिमिटेड के दो निदेशकों सतीश और यतीश और नकली कंपनी अहलूवालिया कंस्ट्रक्शन के मालिक राहुल सिंह यादव को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही नीरा राडिया और उसकी बहन करुणा मेनन को पूछताछ के लिए समन भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed