{"_id":"5eb18c3e8ebc3e909e011a96","slug":"nextgig-help-to-provide-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार पर कोरोना की मार, बेरोजगारों का सहारा बन रहा नेक्सटगिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार पर कोरोना की मार, बेरोजगारों का सहारा बन रहा नेक्सटगिग
Tue, 05 May 2020 09:43 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 05 May 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना माहामारी के चलते आज पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। इसकी मार देश के सभी छोटे बड़े उद्योगों पर पड़ी है। वहीं दिहाड़ी मजदूरों के सामने अब रोजगार की समस्या खड़ी हो गई है। देश में जब से लॉकडाउन लागू हुआ है तब से कई कंपनियां या तो बंद हो गई हैं या फिर बंद होने के कगार पर हैं। कंपनियों को लॉकडाउन की वजह से भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा रहा है। ऐसी परिस्थिति में कई कंपिनयों ने अपने कर्मचारियों की या तो सैलेरी में कटौती की है या फिर उन्हें फिलहाल घर बैठने को बोल दिया है।
विज्ञापन
कई क्षेत्रों में लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं लेकिन उन्हें भी अपनी नौकरी जाने की चिंता सता रही है। ऐसे में समय नेक्सटगिग लोगों को नौकरी दिलाने के क्षेत्र में महत्पूर्ण काम कर रही है। यह एक कम्यूनिटी-आधारित नौकरी दिलाने का सेंटर है। यह लोगों को उनकी स्किल के हिसाब सबसे नौकरी दिलाने में मदद करती है।
विज्ञापन
नेक्सटगिग को लॉकडाउन और कोरोना के वक्त में लोगों की मदद के लिए एक पहल के तौर पर विकसित किया गया है। इससे अब तक देशभर के अलग-अलग क्षेत्रों से करीब हजारों लोग और कई बड़ी कंपनियां जुड़ चुकी हैं।
विज्ञापन
इसके संस्थापक रवि और सिद्दकी का कहना है कि ये वैश्विक महामारी दुनिया की अर्थव्यवस्था को भी बुरी तरह से प्रभावित करने वाली है। आने वाले वक्त में नौकरियों की भारी कमी होने वाली है। ऐसे में हमारी पूरी कोशिश है कि हम लोगों को बेरोजगार होने से बचाएं और उनकी स्किल और अनुभव के अनुसार उन्हें नौकरी दिलाने में मदद कर सकें।
उन्होंने कहा कि हमारी संस्था दो तरीकों से काम करती है। पहला जिन लोगों को नौकरी की जरूरत है हम उनके स्किल और अनुभव के आधार पर उन्हें कंपनियों में काम दिलाने की कोशिश करते हैं। दूसरा जिन कंपनियों को इस कठिन दौर में अपने काम के मुताबिक अनुभवी लोगों की जरूरत है उनकी जरूरतों को समझते हुए उन्हें सही रिसोर्स उपलब्ध कराना।