फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   New education policy and four-year undergraduate course passed in executive council meeting in Delhi University

दिल्ली विश्वविद्यालय: एनईपी और चार वर्षीय पाठ्यक्रम पर लगी मोहर, कार्यकारी परिषद की बैठक में नई शिक्षा नीति पास

Tue, 31 Aug 2021 11:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 31 Aug 2021 11:39 PM IST
सार

ईसी सदस्य और अधिवक्ता अशोक अग्रवाल के अनुसार आपति के बाद भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन को पास कर दिया गया। चार वर्षीय स्नातक प्रोग्राम के गुण बिलकुल भी स्पष्ठ नहीं है।

विज्ञापन
New education policy and four-year undergraduate course passed in executive council meeting in Delhi University
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : DU Website

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय मंगलवार देर रात खत्म हुई कार्यकारी परिषद (ईसी) की बैठक में नई शिक्षा नीति और चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम को पास कर दिया गया। सदस्यों की और से आपति भी जतायी गयी। 
विज्ञापन


इसके बाद भी ईसी में इस पर मोहर लगा दी गयी। ईसी सदस्य और अधिवक्ता अशोक अग्रवाल के अनुसार आपति के बाद भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन को पास कर दिया गया।
विज्ञापन


चार वर्षीय स्नातक प्रोग्राम के गुण बिलकुल भी स्पष्ठ नहीं है। यदि पहले से ही छात्र तीन वर्ष के प्रोग्राम में सब कुछ पढ़ रहे हैं तो चार वर्ष का भार छात्रों पर क्यों डाला जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीयू ईसी की बैठक में 12 कॉलेज के फंड जारी नहीं होने का मुद्दा गरमाया
दिल्ली विश्वविद्यालय कार्यकारी परिषद की बैठक में मंगलवार को दिल्ली सरकार से सौ फीसदी वित्त पोषित 12 कॉलेजों का फंड जारी नहीं किए जाने का मुद्दा गरमाया। परिषद के सदस्यों ने कॉलेजों को जल्द से जल्द फंड जारी करने की मांग की। 

सदस्यों की ओर से कहा गया कि सभी सदस्यों को इस मामले में उपराज्यपाल से बात कर उनसे हस्तक्षेप की मांग करनी चाहिए। दरअसल इन कॉलेजों को दिल्ली सरकार फंड जारी करती है। फंड जारी नहीं होने से शिक्षक और अन्य स्टाफ को वेतन नहीं मिल पा रहा है। उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

शून्य काल में इसके अलावा तदर्थ शिक्षकों के समायोजन और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के 5 दिसंबर को जारी पत्र पर सदस्यों ने चर्चा कराने की मांग की। बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को लागू करने और चार साल के स्नातक प्रोग्राम, और दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट के दिल्ली सरकार के आंबेडकर विश्वविद्यालय में विलय पर चर्चा शुरू नहीं हो सकी। चार साल का स्नातक कोर्स का कार्यकारी परिषद से पास होना तय है।

डूटा ने एनईपी लागू करने का विरोध किया
वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को लागू करने को लेकर सोशल मीडिया पर विरोध जताया। हैशटैग रिजेक्ट एनईपी का प्रयोग करते हुए शिक्षकों और छात्रों ने ट्विटर पर इसके खिलाफ आवाज उठाई। दरअसल मंगलवार को कार्यकारी परिषद की बैठक के एजेंडे में एनईपी को लागू करना शामिल रहा।

डूटा अध्यक्ष राजीव राय के अनुसार इससे निजीकरण को बढ़ावा मिलेगा। विदेशी विश्वविद्यालयों का दखल बढ़ जाएगा और वर्तमान में चल रहे शैक्षणिक संस्थान कमजोर होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed