फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   दिल्ली-एनसीआर से छीने गए मोबाइल मेवात में बेचने जा रहे थे

दिल्ली-एनसीआर से छीने गए मोबाइल मेवात में बेचने जा रहे थे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 07:22 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर से छीने गए मोबाइल मेवात में बेचने जा रहे थे
विज्ञापन
- दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने चार झपटमारों को दबोचा - आरोपियों के कब्जे से छीने गए २० मोबाइल फोन बरामद अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली, २५ मार्च चार बदमाश दिल्ली-एनसीआर से छीने गए मोबाइल फोन को मेवात बेचने जा रहे थे। इन पर दक्षिण-पूर्व जिले की वाहन चोरी निरोधक दस्ते(एएटीएस) की नजर पड़ गई। एएटीएस ने लूटे गए मोबाइलों को बेचने जा रहे चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से झटमारी, मोबाइल चोरी व वाहनचोरी के १४ मामलों को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इनके पास से लूटे व चोरी किए गए २० मोबाइल फोन व दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय के अनुसार जिले में झपटमारी व मोबाइल चोरी की वारदातों को रोकने के लिए एसआई रामकुमार के नेतृत्व में एएसआई राजीव कुमार व एएसआई विनोद कुमार की विशेष टीम बनाई गई। एसआई रामकुमार को २३ मार्च को सूचना मिली थी कि चार बदमाश चोरी व छीने गए मोबाइल को बेचने दो मोटरसाइकिलों से मेवात जा रहे हैं। ये टी पाइंट बदरपुर, मथुरा रोड होकर जाएंगे। पुलिस टीम ने यहां जाल बिछाया और चार बदमाश फरीदाबाद, हरियाणा निवासी विपुल अरोड़ा(३२), बदरपुर निवासी विपिन उर्फ रवि(२२), सलमान उर्फ मुस्तकिम(२२) और प्रशांत उर्फ छोटू(३८) को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी व छोने गए २० मोबाइल फोन व चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं।  
विज्ञापन
विपुल अरोड़ा उर्फ विक्की गिरोह का सरगना है। आरोपी पैदल चलने वाले लोगों से मोबाइल लूटते थे। आरोपी विपुल अरोड़ा अपने साथियों की मदद से लूटे गए मोबाइल फोन को मेवात में महंगे दामों पर बेच देता था। विपुल के खिलाफ पहले से तीन, विपिन उर्फ रवि के खिलाफ एक, सलमान के खिलाफ चार और प्रशांत के खिलाफ एक मामला दर्ज है। सलमान निजी बस में कंडक्टर का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
------- पुरुषोत्तम वर्मा  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed