{"_id":"61e81f2682494d78dc5e2fcf","slug":"new-delhi1642602278","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिणी निगम ने आम माफी योजना की तिथि 31 जनवरी तक बढ़ाई","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दक्षिणी निगम ने आम माफी योजना की तिथि 31 जनवरी तक बढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी निगम ने आम माफी योजना की तिथि 31 जनवरी तक बढ़ाई
विज्ञापन
---आम माफी योजना में संपत्ति कर भुगतान करने पर ब्याज व जुर्माने पर दी जा रही 100% छूट
नई दिल्ली। नागरिकों को राहत देने के लिये दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने आम माफी योजना 2021-22 की तिथि को आगे बढ़ा दिया है, अब 31 जनवरी 2022 तक संपत्तिकर भुगतान करने पर 100% ब्याज व जुर्माने पर छूट दी जाएगी।
दक्षिणी निगम के महापौर मुकेश सूर्यान ने इसकी जानकारी दी, उन्होंने बताया कि संपत्तिकर दाताओं की सुविधा के लिये आम माफी योजना 2021-22 में संशोधन किया गया है। अब से 28 फरवरी 2022 तक संपत्तिकर जमा करने पर 90 प्रतिशत ब्याज व 100 प्रतिशत जुर्माने की राशि माफ की जाएगी, जबकि 31 मार्च 2022 तक संपत्तिकर भुगतान पर 80 प्रतिशत ब्याज व 100 प्रतिशत जुर्माने की राशि माफ होगी।
महापौर ने बताया कोरोना के कारण पाबंदियों और वीकेंड़ लॉकडाउन के चलते नागरिक इस सुविधा के कारण आम माफी योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे थे। इसलिए इसकी तिथि को आगे बढ़ाया गया है। इस आम माफी योजना से उन कर दाताओं को भी राहत मिलेगी जो वित्तीय व अन्य कठिनाईयों के कारण कर का भुगतान समय पर नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
---
आदित्य पाण्डेय