{"_id":"61e6b66694074167fd11ee1e","slug":"new-delhi1642509926","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू : 635 पदों पर स्थायी नियुक्ति के अवसर, एक दिन पहले जारी की अधिसूचना","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
डीयू : 635 पदों पर स्थायी नियुक्ति के अवसर, एक दिन पहले जारी की अधिसूचना
Tue, 18 Jan 2022 06:15 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 06:15 PM IST
सार
विज्ञापन के अनुसार आवेदन करने की अंतिम तिथि सात फरवरी है। इससे पहले विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभागों में सहायक प्रोफेसर के 251 पदों का विज्ञापन निकाला था।
विज्ञापन
Delhi University
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय के संबद्ध विभिन्न विभागों में एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर के 635 पदों पर स्थायी नियुक्ति के अवसर हैं। इस संबंध में डीयू ने एक दिन पहले विज्ञापन जारी किया है। विज्ञापन के अनुसार आवेदन करने की अंतिम तिथि सात फरवरी है। इससे पहले विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभागों में सहायक प्रोफेसर के 251 पदों का विज्ञापन निकाला था।
विज्ञापन
सोमवार को जारी एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर के 635 पदों में एसोसिएट प्रोफेसर के 449 पद हैं। इसमें सामान्य वर्ग के 153 पद ,एससी के 64 , एसटी के 36, ओबीसी के 123 , ईडब्ल्यूएस के 49 व पीडब्ल्यूडी के 24 पद हैं । वहीं, प्रोफेसर पद के 186 पदों में सामान्य वर्ग के 62 पद , एससी के 32 पद , एसटी के 13 पद ,ओबीसी के 51 पद ,ईडब्ल्यूएस के 18 और पीडब्ल्यूडी के 10 पद हैं ।
विज्ञापन
पूर्व पदों को भरने की मांग फोरम ऑफ एकेडेमिक्स सोशल जस्टिस के चेयरमैन डॉ.हंसराज सुमन ने आगामी शैक्षिक सत्र आरंभ होने से पूर्व इन पदों पर नियुक्ति की मांग की है। वहीं, दूसरी ओर इन पदों पर बैकलॉग नहीं दिए जाने पर चिंता जताई है।
विज्ञापन
डॉ.सुमन ने कहा है कि इससे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय ने सहायक प्रोफेसर के 251 पदों को भरने का विज्ञापन निकाला था। इसके तहत सामान्य वर्ग के 90 ,एससी के 38 ,एसटी के 20 , ओबीसी के 69 ,ईडब्ल्यूएस के 25 व पीडब्ल्यूडी के नौ पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था ।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय इन पदों को भरने के लिए कई बार विज्ञापन निकाल चुका है । डॉ. सुमन ने वाइस चांसलर प्रोफेसर योगेश सिंह से मांग की है कि सहायक प्रोफेसर के पदों पर स्थायी नियुक्ति शुरू होने पर लंबे समय से पढ़ा रहे शिक्षकों को उनके विभाग में ही समायोजित किया जाए ।