फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   करावल नगर में कैंची से वारकर म‌हिला की हत्या...

करावल नगर में कैंची से वारकर महिला की हत्या...

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 06:16 PM IST
विज्ञापन
करावल नगर में कैंची से वारकर महिला की हत्या...
विज्ञापन
-घर के बराबर में गोदाम में मिला शव, परिजनों का आरोप इनके कारीगर ने ही दिया वारदात को अंजाम -पुलिस कर रही तलाश, वारदात के बाद से आरोपी फरार, घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से जांच उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में एक महिला की कैंची से वारकर हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त तारो बोध उर्फ पप्पी (53) के रूप में हुई है। घर के बराबर में ही तारा के परिवार का गोदाम है, तारा का खून से लथपथ शव वहां बरामद हुआ। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। परिजनों का आरोप है कि उनके ही एक कारीगर ने अपने साथियों संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। लूटपाट, रंजिश समेत तमाम द़ृष्टिकोणों से पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से मामले की पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार तारा अपने परिवार के साथ गली नंबर-8, अंबेडकर विहार, जौहरीपुर, करावल नगर में रहती थी। इसके परिवार में पति राजपाल, दो बेटे राहुल और सिद्धार्थ के अलावा एक शादीशुदा बेटी है। परिवार का स्कूल यूनिफॉर्म बनाने का काम है। घर के बराबर में ही इनका गोदाम और कारखाना मौजूद है। फिलहाल स्कूल बंद होने के कारण इनका कारोबार हल्का ही चल रहा है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर के समय इनका पुराना कारीगर कपड़ों का बोरा लेने के लिए आया था। तारा ने उसे बोरा न होने की बात कर वापस भेज दिया। इस बीच कारीगर शाम करीब 5.30 बजे दो अन्य लड़कों के साथ वहां पहुंचा। आरोपी ने दोबारा बोरा मांगा। इसके बाद भी तारा ने बोरा न होने की बात कर मना कर दिया।
विज्ञापन
बातचीत करते हुए तारा उनको गोदाम में ले गई। आरोप है कि आरोपियों ने वहां तारा की कैंची घोंपकर हत्या कर दी। परिजन कुछ देर बाद गोदाम में पहुंचे तो उनको तारा का खून से लथपथ  शव मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान लिये। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि जिस कारीगर पर परिवार हत्या करने का आरोप लगा रहा है, उससे परिवार का कुछ रुपयों का भी विवाद चल रहा था। पुलिस हत्या की असली वजहों और हत्यारों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल आरोपी कारीगर भी फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
---- शुजात आलम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed