फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   दिल्ली में नहीं लगाएंगे लॉकडाउनः मुख्यमंत्री

दिल्ली में नहीं लगाएंगे लॉकडाउनः मुख्यमंत्री

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 06:14 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में नहीं लगाएंगे लॉकडाउनः मुख्यमंत्री
विज्ञापन
-मुख्यमंत्री अरविंद केजरवील ने स्वास्थ्यमंत्री सत्येंद्र जैन के लोकनायक अस्पताल पहुंच कोरोना की तैयारियों का लिया जायजा -एलएनजेपी में भर्ती 136 कोरोना मरीजों में से सिर्फ छह लोग कोरोना के इलाज के लिए पहुंचे -मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन जितना जल्दी हो सकेगा उतना जल्दी प्रतिबंधों को हटा दिया जाएगा अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली, 11 जनवरी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को आश्वासन दिया है कि राजधानी में लॉकडाउन नहीं लगेगा। बल्कि, सरकार जितना जल्दी हो सकेगा उतना जल्दी प्रतिबंधों को हटा देगी। साथ ही कम से कम प्रतिबंध लगाने की कोशिश करेगी। वह मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ लोकनायक अस्पताल कोरोना संबंधित तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। केजरीवाल ने कहा कि सरकार कोरोना की हर परिस्थिति से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अगर जरूरत पड़ेगी तो 37 हजार बेड तक तैयार कर 10 से 11 हजार आईसीयू बेड तैयार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अच्छी बात है कि इस लहर में अस्पतालों में आने वाले कोरोना मरीज बेहद कम हैं, लेकिन फिर भी संक्रमण से बचें और अपना ध्यान रखें। केजरीवाल ने बताया कि एलएनजेपी में 136 कोरोना मरीज भर्ती हैं। इनमें से सिर्फ छह लोग कोरोना के इलाज के लिए आए थे, जबकि 130 लोग दूसरी बीमारियों के इलाज के लिए आए थे जो कि जांच में कोरोना संक्रमित मिले। वहीं, अप्रैल में आई लहर में अधिकतर लोग कोरोना का ही इलाज कराने के लिए आ रहे थे।
विज्ञापन
बकौल केजरीवाल, एलएनजेपी अस्पताल से अब तक 22 हजार कोरोना मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। यह दिल्ली में शायद अकेला अस्पताल है, जिसने किसी भी महिला को गर्भावस्था में इलाज के लिए मना नहीं किया। यहां पर अब तक करीब 700 डिलीवरी सफलतापूर्वक कराई जा चुकी है। एलएनजेपी अस्पताल में गायनी का भी पूरा इंतजाम है और कोरोना संक्रमित गर्भवती माता का भी यहां पर पूरा इलाज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नई लहर को लेकर केजरीवाल ने कहा कि पिछली लहर के मुकाबले में यह लहर बहुत ही हल्की है। अप्रैल में जो लहर आई थी, वह बहुत ज्यादा खतरनाक थी। लोगों की ऑक्सीजन नीचे जा रही थी और लोगों को तरह-तरह की तकलीफें हो रही थीं। ऐसे लोगों की संख्या इस बार बहुत ज्यादा कम है। नई लहर में हो रही मौतों पर केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कुल दो-ढाई हजार मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। कोरोना के केस ज्यादा आ रहे हैं, लेकिन अस्पतालों के अंदर मरीज कम भर्ती हो रहे हैं। अस्पताल के तौर पर हम पूरी तरह से तैयार हैं। इस बार मौत भी बहुत कम है। अगर जरूरत पड़ेगी तो हमारी तैयारी 37 हजार बेड तैयार करने की है। सरकार ने अभी तक अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल नहीं की है, लेकिन अगर जरूरत पड़ेगी तो सरकार 37 हजार बेड तक तैयार करके 10 से 11 हजार आईसीयू बेड तैयार कर सकती है। हालांकि, अभी उतनी जरूरत नहीं पड़ रही है।
------- मजबूरी में लगाने पड़ रहे हैं प्रतिबंध केजरीवाल ने दिल्ली में लगाए गए प्रतिबंधों पर कहा कि बहुत ही मजबूरी में प्रतिबंध लगाने पड़ रहे हैं। एक तरफ लोगों के रोजगार पर बनी हुई है। अगर प्रतिबंध लगा देते हैं तो लोगों के रोजगार पर बन आती है और दूसरी तरफ अगर प्रतिबंध न लगाएं तो लोगों की जिंदगी और सेहत खतरे में पड़ जाती है। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि लगाए गए प्रतिबंधों को जितना जल्दी हो सकेगा उतना जल्दी हटा देंगे और कम से कम समय में कम से कम प्रतिबंध लगाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि डीडीएमए की बैठक में आए केंद्र सरकार के प्रतिनिधि से अनुरोध किया है कि केवल दिल्ली के अंदर प्रतिबंध लगाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि पूरे एनसीआर को कवर करना पड़ेगा। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि पूरे एनसीआर के अंदर प्रतिबंध को लागू किया जाएगा। ------------ एलएनजेपी में 700 कोरोना संक्रमित माताओं की हुई डिलीवरी मुख्यमंत्री व स्वास्थ्यमंत्री को एलएनजेपी अस्पताल के प्रमुख डॉक्टर सुरेश ने बताया कि पहली लहर के दौरान एलएनजेपी अस्पताल में 16 हजार और दूसरी लहर में 5551 मरीज ठीक होकर घर गए। वहीं, तीसरी लहर में दिसंबर से अब तक 710 कोरोना के मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। कोरोना काल के दौरान अब तक एलएनजेपी अस्पताल से करीब 22 हजार कोरोना मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसके अलावा 700 कोरोना संक्रमित माताओं की डिलीवरी भी कराई गई है। इसमें 415 माताओं की सामान्य और 285 माताओं की सीजेरियन डिलीवरी हुई है।
----- केजरीवाल का ट्वीट -कोरोना के खिलाफ़ जारी लड़ाई में आज मैंने खुद एलएनजेपी अस्पताल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। बेड, दवाइयां और ऑक्सीजन के स्तर पर व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। अच्छी बात है कि इस लहर में अस्पतालों में आने वाले कोरोना मरीज बेहद कम हैं, लेकिन फिर भी संक्रमण से बचें, अपना ध्यान रखें। -अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली सरकार ------ किशन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed