फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   New Delhi News ›   भाजपा के पार्षद निगम को पूरी तरह से खत्म करने में जुटे हुए हैं: दुर्गेश पाठक

भाजपा के पार्षद निगम को पूरी तरह से खत्म करने में जुटे हुए हैं: दुर्गेश पाठक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के पार्षद निगम को पूरी तरह से खत्म करने में जुटे हुए हैं: दुर्गेश पाठक
विज्ञापन
नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने उत्तरी निगम द्वारा नॉवेल्टी सिनेमा की बिल्डिंग व जमीन बेचने के प्रस्ताव लाने पर कड़ा विरोध जताया है। हालांकि, निगम ने इस प्रस्ताव को स्थगित कर दिया है।
दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा के पार्षदों ने निगम को लूट कर बर्बाद कर दिया है और अब दिल्ली की जमीनें बेचने का सिलसिला शुरू करने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पार्षद निगम को खत्म करने में जुटे हुए हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी प्रस्तावों का विरोध करती है।उन्होंने कहा कि उत्तरी निगम ने अपने अधीन आने वाली जमीनों को बेचना शुरू कर दिया है। यही वजह है कि मंगलवार को स्थायी समिति की बैठक में नानी वाला बाग स्थित ऑर्गेनिक लिमिटेड कमर्शियल कंपलेक्स और आजादपुर मंडी के नजदीक कमर्शियल कंपलेक्स समेत नोवेल्टी सिनेमा की बिल्डिंग को बेचे जाने का प्रस्ताव लाया गया। उन्होंने कहा कि पिछले 14 साल से दिल्ली नगर निगम में भाजपा की सरकार है। ऐसे में दिल्ली की जनता ने लगातार तीन बार भाजपा को दिल्ली के सौंदर्यकरण और दिल्ली के विकास का मौका दिया, लेकिन भाजपा ने जनता के मत का सम्मान करने के बजाय निगम को लूट कर कंगाल किया है। यही वजह है कि आज दिल्ली के किसी भी गली चौराहे पर कूड़े के ढेर मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि राजधानी में लगातार एक घंटा बारिश हो जाए तो स्थिति खराब हो जाती है।
विज्ञापन
----------------------------- (किशन कुमार)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed