{"_id":"5f9ebc738ebc3e9bde7bdbee","slug":"new-delhi1604238451","type":"story","status":"publish","title_hn":"यदि बिना भ्रष्टाचार के वसूला जाए संपत्तिकर तो 2100 करोड़ रुपये की होगी आमदनी: दुर्गेश पाठक","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
यदि बिना भ्रष्टाचार के वसूला जाए संपत्तिकर तो 2100 करोड़ रुपये की होगी आमदनी: दुर्गेश पाठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि बिना भ्रष्टाचार के वसूला जाए संपत्तिकर तो 2100 करोड़ रुपये की होगी आमदनी: दुर्गेश पाठक
विज्ञापन
नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी के निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने उत्तरी निगम पर संपत्तिकर वसूलने में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यदि बिना भ्रष्टाचार के उत्तरी निगम संपत्तिकर वसूल करती है तो इससे निगम को 2100 करोड़ रुपये की आमदनी होगी।
दुर्गेश पाठक ने कहा कि उत्तरी निगम में संपत्तिकर का 1400 करोड़ रूपया भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार में चला जाता है। यही वजह है कि निगम कर्मचारियों को वेतन और पेंशन देने में असमर्थ है। उन्होंने कहा कि उत्तरी निगम ने 12 लाख लोगों को संपत्तिकर के लिए चयनित किया है, लेकिन भ्रष्टाचार में डूबे होने की वजह से भाजपा शासित निगम 12 लाख में से केवल चार लाख लोगों से ही करीब 700 करोड़ रुपये संपत्ति कर वसूलती है। बाकी आठ लाख लोगों के संपत्तिकर के 1400 करोड़ रुपये सरकारी खाते में जमा नहीं होते हैं।पाठक ने कहा कि उत्तरी निगम ने अब तक संपत्ति करना देने वालों में से सिर्फ 36 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। दूसरी और उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जयप्रकाश ने आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि उत्तरी निगम संपत्तिकर को जमा करने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रयास कर रहा है, लेकिन दूसरी ओर दिल्ली सरकार झूठे आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार को निगम का 13 हजार करोड़ रुपये देना है। इसको देने के बजाय दिल्ली सरकार झूठे आरोपों के साथ राजनीति कर रही है।
----------------------------
(किशन कुमार)
विज्ञापन