{"_id":"5f4e61448ebc3e54db3c8d82","slug":"new-delhi1598972228","type":"story","status":"publish","title_hn":"59 दिन बाद संक्रमण के 2300 से ज्यादा मामले","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
59 दिन बाद संक्रमण के 2300 से ज्यादा मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली में 15 दिन से कोरोना के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को 59 दिन बाद संक्रमण के 2300 से ज्यादा केस आए हैं। 4 जुलाई के बाद यह दैनिक मामलोंं की सबसे बड़ी संख्या है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मंगलवार को 2312 मरीज मिले। इससे कुल संक्रमितों की संख्या 1,77,060 हो गई है। विभिन्न अस्पतालों से 1050 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जबकि 18 की मौत हो गई। अभी तक 1,56,,728 मरीज ठीक हो चुके हैं। दो सप्ताह से रिकवरी दर में कमी आ रही है। यह दर अब 88.5 फीसदी हो गई है। एक्टिव केस भी बढ़कर 15870 हो गए हैं। इनमें से विभिन्न अस्पतालों में 4186 मरीज भर्ती हैं। वहीं, कोविड केयर सेंटर में 902 और कोविड मेडिकल सेंटर में 351 मरीज भर्ती है।
एक दिन मेंं 24,198 जांच
बीते 24 घंंटे में 24,198 जांच की गई। संक्रमण दर 9 फीसदी से ज्यादा रही। दिल्ली मेंं
प्रति 10 लाख की आबादी पर 84 हजार से ज्यादा जांच हो रही है। वहीं, कुल जांच का आंकड़ा
1 लाख 60 हजार से उपर पहुंच गया है। लगातार बढ़ते मामलों के साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 846 हो गई।
विज्ञापन